संदेश

बलौदाबाजार: सड़क पर मौत का तांडव, जनवरी में रफ्तार ने निगली 44 की जान, नहीं थम रहा हादसे का सफर

चित्र
बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सड़क हादसा का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी 2025 में 75 दुर्घटनाएं हुईं हैं। जिनमें 44 लोगों की मौत हो गई है और 46 लोग घायल हो चुके हैं यह आंकड़ा बीते 5 वर्षों में सबसे भयावह है, जो दर्शाता है कि जिले में सड़क सुरक्षा के प्रयास नकाफी साबित हो रहे हैं। अब फरवरी में भी लगातार हो रहे हादसे से लोगों की मौत हो रही है।  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला भाटापारा-निपनिया मार्ग का है, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने सड़क पार कर रही पुनिता ध्रुव नामक महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हादसे की खबर मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई। उग्र ग्रामीण मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने और रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग किए। वहीं पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। सड़क हादसे को रोकने...

अदानी अंबुजा सीमेंट प्लांट की मालगाड़ी की चपेट में आकर मासूम का कटा हाथ, माता-पिता सदमे में हुए बेसुध

चित्र
  बलौदा बाजार। अदानी अंबुजा सीमेंट प्लांट की मालगाड़ी की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे का बायां हाथ कट गया। घायल बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता सदमे में बेहोश हो गए। पिता की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेटे के साथ इलाज के लिए राजस्थान में भर्ती किया गया है। बलौदा बाजार के खैरताल में अदानी अंबुजा सीमेंट प्लांट की मालगाड़ी की चपेट में आने से 12 वर्षीय सिद्धू गंभीर रूप से घायल हो गया। बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी सिद्धू के पिता अदानी अंबुजा सीमेंट प्लांट में कार्यरत हैं और परिवार फिलहाल खैरताल में रह रहा है। हादसा रविवार की शाम 7 बजे हुआ, जब सीमेंट लेकर मारवाड़ी कॉल के लिए लौट रही मालगाड़ी की चपेट में सिद्धू आ गया, जिससे उसका बायां हाथ कट गया। घटना की जानकारी होते ही आस-पड़ोस के लोगों ने बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चे का इलाज जारी है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। माता-पिता इस पीड़ा को सहन नहीं कर पा रहे हैं और अस्पताल पहुंचने के बाद वे भी बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने सीमेंट प्लांट प्रबंधन पर ला...

सशक्तता के बीज : आगामी बजट में भारतीय कृषि सुधार पर जोर:नवीन पी सिंह

चित्र
भारतीय कृषि क्षेत्र अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। यह क्षेत्र सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 18 प्रतिशत का योगदान देता है और लगभग 58 प्रतिशत आबादी को आजीविका प्रदान करता है। यह अनिवार्य क्षेत्र खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है और कई संबद्ध उद्योगों का समर्थन करता है। जैसे-जैसे हम वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट के करीब पहुंच रहे हैं, हमें उन असंख्य चुनौतियों को पहचानना चाहिए, जो इसकी स्थिरता और प्रगति को खतरे में डालती हैं। पिछले कुछ समय में, कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव और किसानों का बढ़ता कर्ज फिलहाल कृषि उत्पादकता और कल्याण पर विपरीत प्रभाव डालता है। मध्यम अवधि की चुनौतियों में जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के लिए स्थायी प्रणालियों को अपनाने की तत्काल आवश्यकता शामिल है, ताकि पारंपरिक कृषि पद्धतियां बाधित न हों। भविष्य का ध्यान रखते हुए, इस क्षेत्र को तेजी से बदलते आर्थिक परिदृश्य में अपनी महत्वपूर्ण स्थिति बनाए रखने के लिए नवाचार को अपनाकर और विकास की ओर बढ़ना चाहिए। नीति निर्माताओं को आगामी बजट में दीर्घकालिक सतत विकास पहलों के साथ इन तत्काल दबावों को रणनीतिक रू...

सहकारिता: एक सतत और समावेशी वैश्विक भविष्य की कुंजी: है

चित्र
हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) का वैश्विक सहकारी सम्मेलन 2024, सौ से अधिक देशों से आए वैश्विक नेताओं की एक सभा मात्र न होकर कहीं अधिक मायने रखता है; यह एक सतत एवं न्यायसंगत भविष्य को आकार देने में सहकारी समितियों के बढ़ते महत्व का प्रमाण है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 (IYC 2025) का शुभारंभ किया, जो एक महत्वपूर्ण वैश्विक पहल है जिसका मूल उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को आगे बढ़ाने में सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यानाकर्षित कराना है। यह वर्ष वैश्विक, आर्थिक और सामाजिक विमर्श का वह महत्वपूर्ण अध्याय बन रहा है, जहाँ सहकारी समितियों को न केवल स्थानीय विकास के साधन बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में भी पहचान दी जा रही है। सहकारी मॉडल: आस्तित्व में समुदायिक पर वैश्विक बदलाव के लिए तैयार सहकारी मॉडल के मूल में एक सरल लेकिन शक्तिशाली अवधारणा निहित है - परस्पर लाभ के लिए एक साथ काम करते लोग। सहकारिता सामूहिक स्वामित्व, साझा जिम्...

अपनी गहराइयों में मुकम्मल हूं

 अपनी गहराइयों में मुकम्मल हूँ, तेरी ऊंचाइयों से क्या लूंगा। जो ख्वाब तूने सजाए हैं आसमानों में, मैं अपनी जमीं से सिला लूंगा। कोई रोशन करे अपनी राहों को, मैं तुझसे चिराग़ नहीं मांगूंगा। जो रोशनी है मेरे दिल की धड़कनों में, मैं उसी से अपना जहाँ सजा लूंगा। कोई कुछ भी मांगे दुआओं में, मैं अपने सफर से दुआ लूंगा। मुसाफिर हूँ, मेरे हर रास्ते का हमराज़ हूँ, हर मोड़ से अपना पता लूंगा। जो शोहरत तेरी ऊंचाइयों ने दी है, उससे मेरा कोई वास्ता नहीं। मेरे सुकून की जो जगहें हैं, मैं बस वही अपना गुलिस्तां लूंगा। चाहे कांच के महल बने हवाओं में, मैं मिट्टी की खुशबू से घर बना लूंगा। तेरी बुलंदियों के पीछे जो खामोशियाँ हैं, उनसे बेहतर अपनी सादगी को निभा लूंगा। जो इम्तिहान हैं इस सफर में बाकी, उनसे डरकर नहीं भागूंगा। मैं मुसाफिर हूँ, यही मेरी पहचान है, हर राह पर नया मुकाम बना लूंगा। अपनी गहराइयों में मुकम्मल हूँ, तेरी ऊंचाइयों से क्या लूंगा। कोई कुछ भी मांगे दुआओं में, मुसाफिर हूँ, मैं रास्ता लूंगा।

बलौदा बाजार कांड में गिरफ्तार लोगों को डॉ. शिव डहरिया ने बताया फ्रीडम फाइटर, मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा- यह स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान, जानिए क्या है मामला

कांग्रेस के पूर्व मंत्री और सतनामी समाज के वरिष्ठ नेता डॉ. शिव कुमार डहरिया ने बलौदा बाजार में संविधान रक्षा अभियान के तहत कांग्रेस भवन में आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कवर्धा कांड और बलौदा बाजार हिंसा का जिक्र किया। मीडिया को दिए अपने बयान में डॉ. डहरिया ने कहा कि इस पूरे मुद्दे को राजनीति में घसीटने का काम नहीं है सरकार जिस तरह से सतनामी समाज को प्रताड़ित कर रही है। आप कवर्धा के लोहारीडीह कांड में शामिल 40 लोगों को निरपराध बनाकर आप छोड़ रहे हैं और यहां जो लोग बंद हैं कमेटी बनाकर उसकी जांच की जाए कह रहे हैं तो 6- 6 महीने से बंद हैं उनके लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही तो यह क्या है यह राजनीति ही हो रही है, भारतीय जनता पार्टी सतनामी समाज को और कांग्रेस पार्टी के लोगों को बदनाम करना चाहती है, इसलिए उन लोगों को प्रताड़ित कर रही है। क्योंकि सतनामी समाज के लोग हमेशा से कांग्रेस के साथ रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस को सपोर्ट की है सतनामी समाज के लोग इसलिए प्रताड़ित कर रहे हैं। जिस तरह देश की आजादी में कांग्रेसी लोग आंदोलन करते थे ...

अडानी अंबुजा सीमेंट प्लांट की कॉलोनी में चोरी का नहीं हो पाया खुलासा, सवाल के घेरे में है कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था

चित्र
 अडानी अंबुजा सीमेंट प्लांट रवान बलौदा बाजार की रवान स्थित रिहायशी कॉलोनी में हुई चोरी का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इस चोरी ने जहां एक तरफ पुलिस पर सवाल खड़े कर दी है वहीं कॉलोनी ओर कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि चोरी के बाद से ही कंपनी प्रबंधन की चुप्पी ने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। जो सवाल अब भी बरकरार है। इधर सूचना है कि कॉलोनी में एक के बाद एक सुने मकानों में ताले टूटते जा रहे हैं और कंपनी प्रबंधन इन चोरी की बढ़ती घटनाओं और सिक्योरिटी सिस्टम की विफलता पर मौन साधे हुए है। इससे न केवल कॉलोनी के निवासियों को असुरक्षित महसूस कराया है, बल्कि कंपनी की संचालन व्यवस्था और कर्मचारियों में असंतोष ने भी गहरा असर डाला है। बलौदा बाजार में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। यहां सक्रिय चोर गिरोह एक के बाद एक कॉलोनियों को निशाना बना रहे हैं। चोर कॉलोनी के सुने मकानों की रेकी कर दरवाजे का कुंदा उखाड़कर चोरी कर रहे हैं। बता दें कि बलौदा बाजार के सबसे बड़ी और सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली रिहायशी कॉलोनी में से एक अंबुजा अदानी सीमेंट के सुने मकान को चोरों न...

श्री सीमेंट फैक्ट्री में हुआ हादसा मध्य प्रदेश के रहने वाले मजदूर की यहां हुई मौत

चित्र
श्री सीमेंट फैक्ट्री खपराडीह बलौदा बाजार में बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही साथ काम कर रहे मजदूरों ने काम बंद कर हंगामा मचाना शुरु कर दिया। श्री सीमेंट प्लांट में लगातार हादसे हो रहे है, अब तक यहां तीन से अधिक मजदूरों की मौत हो चुकी है, इस बात से मजदूरों में जहां एक तरफ इस बात को लेकर भय है वहीं सीमेंट प्रबंधन के रवैया से उनमें भारी नाराजगी और आक्रोश है।  श्री सीमेंट प्लांट में हुए हादसे में मरने वाले मजदूर का नाम  अशोक सिंह पिता गुलाब सिंह 33 वर्ष बताया जा रहा है। वह मध्य प्रदेश के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवार का रहने वाला है।  वह श्री सीमेंट फैक्ट्री के नए प्रोजेक्ट में काम करने के लिए आया था। नए प्रोजेक्ट के सेलों में काम करने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नए प्रोजेक्ट में काम करने के दौरान बीती रात मजदूर गायब हो गया था, इसके बाद आज सुबह सेलो क्षेत्र में ही मजदूर की लाश मिली। लाश मिलते ही साथी मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही काम बंद कर दिया। इधर घटना की जानकारी लगते ह...

तीन हाथियों की बिजली करंट से मौत, बिजली कंपनी खुलासा करें कब तक बदलेंगे बिजली लाइन को कवर्ड कंडक्टर में?

चित्र
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरघोड़ा वन परिक्षेत्र में आज 11kv लाइन के झूलते तार से टकराने के कारण तीन हाथियों की मौत को रायपुर के नितिन सिंघवी ने बिजली कंपनी की लापरवाही और गलती बताते हुए छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से पूछा है कि वह वन्यजीवों की बिजली करंट से मौत रोकना चाहते हैं कि नहीं चाहते? हाथियों को बिजली करंट से बचाने लगाई गई थी दूसरी बार जनहित याचिका सिंघवी द्वारा दूसरी बार लगाई गई जनहित याचिका का निराकरण मान. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय ने 03 अक्टूबर 2024 में किया। तब बिजली कंपनी ने स्वीकार किया कि वह बिजली लाइन की ऊंचाई बढ़ाकर बिजली लाइनों को कवर्ड कंडक्टर में और एरियल बंच केबल में चरणबद्ध तरीके से करेंगे। सिंघवी ने बिजली कंपनी से पूछा कि चरणबद्ध तरीके से यह कार्य कैसे होगा और कब तक होगा? बिजली कंपनी को खुलासा करना चाहिए। 6 साल पहले 1674 करोड रुपए क्यों मांगे? सिंघवी ने खुलासा किया कि 2018 में जब पहली बार उन्होंने हाथियों को बिजली करंट से बचाने के लिए जनहित याचिका दायर की थी तब बिजली कंपनी ने वन विभाग से 33 केवी  की 810 किलोमीटर लाइन, 11 केवी की 3781 किल...

बढ़ा अपराध: बलौदा बाजार में लूट के बाद हुई चोरी, पुलिसिंग और गश्त पर उठ रहा सवाल

 छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौंसले बुलंद है। कुछ माह पहले ही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगी थी इधर एक बार फिर लूट और चोरी की घटना हो जाने से लोगों में दहशत है। जघन्य अपराधों के साथ ही क्षेत्र में फैले नशे के कारोबार और नशेड़ियों के जमावड़े के बाद अब इस तरह की घटनाओं से पुलिसिंग और पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। इधर शिकायत के बाद अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पताशाजी कर रही है।  केस- 1 सर्वे करने आए महिला-पुरुष ने अकेली महिला पर हमला कर घर को लूटा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले कोकड़ी पंचायत अंतर्गत काली मंदिर के पास जिले के लवन तहसील अन्तर्गत ग्राम डोंगरीडीह के पटवारी जीवन दास मानिकपुरी के बलौदा बाजार स्थित घर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। फिल्मी अंदाज में हमलाकर हमलावरों ने घर से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। पटवारी की पत्नी पीड़िता भुनेश्वरी मानिकपुरी ने बताया कि सर्वे के नाम से एक महिला और पुरूष घर पहुंचे थे। इस दौरान घर में सर्वे करने के लिए आधार कार्ड और राशनकार्ड की मांग किए, ...