संदेश

दिसंबर 14, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीयों को हो क्या रहा है आंतक से जुड़़ने का ट्रेंड होते जा रहा

चित्र
     मेहदी मसरुर भारत को शांति के लिए जाना जाता है। किसी को अहित न पहुंचाना ही यहां के लोगों की पहली कोशिश होती है। भारतीय मदद करने से पीछे कभी नहीं हटते। दुनिया में शांति का नोबल भी भारतीयों के नाम ज्यादा है। इससे यह तो पता चलता है कि भारतीय शांति के प्रतिक होते हैं। हमारा राष्ट्र ध्वज भी यही संदेश देता है। ध्वज में केसरिया रंग देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच की पट्टी सफेद चक्र के साथ शांति और सच्चाई और निचली पट्टी हरी जो उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता के साथ हरियाली को दर्शाता है। इसमें सफेद पट्टी बने चक्र को धर्म चक्र कहते हैं। यह चक्र सभी धर्मों को समान रूप से मानता है। इसके बाद भी भारत के लोगों का आंतक के रास्ते पर जाना देश के लिए शर्मनाक है। आतंकी बनने उसकी ट्रेनिंग लेने और उससे जुड़ने की सोचना भी कितनी बड़ी बात हो सकती है। कुछ सालों से देखने को मिल रहा है कि भारत के लोग आतंकवादी संगठनों से जुड़ने में ज्यादा रूचि ले रहे हैं। इस रास्ते पर भारत का आदमी जा रहा है जो पूरी दुनिया में शांति के लिए प्रतिबद्ध है। यह कितनी शर्मनाक बात है। भारत के लोग मैं भा