संदेश

सितंबर 23, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिक्षक की छेड़खानी से घबराई छात्राओं से मिलने कलेक्टर पहुंचे एकलव्य स्कूल सोनाखान, बच्चों को बताया यह की गई है व्यवस्था

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले कलेक्टर दीपक सोनी सपरिवार कसडोल विकासखंड के वीरभूमि सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात कर हालचाल जाना. यहां कुछ दिन पहले एक शिक्षक द्वारा छात्राओं से छेड़खानी किए जाने से छात्र छात्राएं में घबराहट था. कलेक्टर सोनी ने बच्चों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाते हुए पढ़ाई पर फोकस करने की बात कही. साथ ही नई व्यवस्था किए की जानकारी दी. एकलव्य विद्यालय सोनाखान पहुंचे कलेक्टर ने बच्चों को खेल सामग्री भी प्रदान किए. खेल समाग्री मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे. कलेक्टर सोनी ने बच्चों से रूबरू होते हुए वन टू वन बात चीत कर उनके शंका का समाधान किए. कलेक्टर ने एकलव्य स्कूल में हुई छात्रा के साथ घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही. उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है हम सब एक परिवार की तरह ही आप लोगों के साथ है. आप लोग पढ़ाई में फोकस करें यही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए. पढ़ाई ही सब कुछ है पढ़ाई करने से ही हम डॉक्टर, इंजीनियर या अन्य अधिकारी और सफल व्यवसायी बन सकते है. श...

लोहारीडीह घटना की होगी दण्डाधिकारी जांच, घटना की जानकारी रखने वाले व्यक्ति 04 अक्टूबर दे सकते हैं साक्ष्य

कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर 2024 को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु उपरांत घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु होने के कारण उक्त घटनाक्रम के संबंध में दंडाधिकारी जांच के लिए अतिरिक्त कलेक्टर निर्भय साहू को दंडाधिकारी जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।  अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी साहू ने बताया कि इस जांच बिन्दु से संबंधित जानकारी रखने वाले व्यक्ति 24 सितंबर 2024 से 04 अक्टूबर 2024 तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर पूर्वान्ह 11 बजे से सांय 5 बजे तक कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम के कक्ष क्रमांक 17 में उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य एवं अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं। घटना जांच के लिए निर्धारित बिन्दुओं में घटना का सिलसिलेवार विचरण। सम्पूर्ण घटना किन परिस्थितियों में हुई। घटना के क्या कारण थे।  भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो या अन्य कोई सुझाव या जांच अधिकारी अन्य बिन्दुओं को शामिल करना उचित समझे।