संदेश

जनवरी 27, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अदानी अंबुजा सीमेंट प्लांट की मालगाड़ी की चपेट में आकर मासूम का कटा हाथ, माता-पिता सदमे में हुए बेसुध

चित्र
  बलौदा बाजार। अदानी अंबुजा सीमेंट प्लांट की मालगाड़ी की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे का बायां हाथ कट गया। घायल बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता सदमे में बेहोश हो गए। पिता की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेटे के साथ इलाज के लिए राजस्थान में भर्ती किया गया है। बलौदा बाजार के खैरताल में अदानी अंबुजा सीमेंट प्लांट की मालगाड़ी की चपेट में आने से 12 वर्षीय सिद्धू गंभीर रूप से घायल हो गया। बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी सिद्धू के पिता अदानी अंबुजा सीमेंट प्लांट में कार्यरत हैं और परिवार फिलहाल खैरताल में रह रहा है। हादसा रविवार की शाम 7 बजे हुआ, जब सीमेंट लेकर मारवाड़ी कॉल के लिए लौट रही मालगाड़ी की चपेट में सिद्धू आ गया, जिससे उसका बायां हाथ कट गया। घटना की जानकारी होते ही आस-पड़ोस के लोगों ने बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चे का इलाज जारी है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। माता-पिता इस पीड़ा को सहन नहीं कर पा रहे हैं और अस्पताल पहुंचने के बाद वे भी बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने सीमेंट प्लांट प्रबंधन पर ला...