बढ़ा अपराध: बलौदा बाजार में लूट के बाद हुई चोरी, पुलिसिंग और गश्त पर उठ रहा सवाल
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौंसले बुलंद है। कुछ माह पहले ही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगी थी इधर एक बार फिर लूट और चोरी की घटना हो जाने से लोगों में दहशत है। जघन्य अपराधों के साथ ही क्षेत्र में फैले नशे के कारोबार और नशेड़ियों के जमावड़े के बाद अब इस तरह की घटनाओं से पुलिसिंग और पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। इधर शिकायत के बाद अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पताशाजी कर रही है। केस- 1 सर्वे करने आए महिला-पुरुष ने अकेली महिला पर हमला कर घर को लूटा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले कोकड़ी पंचायत अंतर्गत काली मंदिर के पास जिले के लवन तहसील अन्तर्गत ग्राम डोंगरीडीह के पटवारी जीवन दास मानिकपुरी के बलौदा बाजार स्थित घर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। फिल्मी अंदाज में हमलाकर हमलावरों ने घर से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। पटवारी की पत्नी पीड़िता भुनेश्वरी मानिकपुरी ने बताया कि सर्वे के नाम से एक महिला और पुरूष घर पहुंचे थे। इस दौरान घर में सर्वे करने के लिए आधार कार्ड और राशनकार्ड की मांग किए, ...