संदेश

नवंबर 4, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दौलतवालों की दमदार दिवाली, किसान के हिस्से में क्या होगी

दिवाली आ गई है, उससे पहले धनतेरस है। इस धनतेरस पर खरीददारी करने इतना आसान नहीं होगा। खरीददारी करने के लिए दौलत, दिल और दम जिसके पास होगा वहीं खरीददारी कर पाएगा। यह दिवाली तंगी में बितना तय हो गया है। दाल, तेल और खाद्यान के बढ़े भाव और देश में सुखा की स्थिति ने दिवाली को दिल से मनाने के लिए तैयार नहीं होने दे रहा है। दिल भी कैसे मान जाएगा कि किसान जो हमें खिलाने के लिए रात-दिन एक करते हैं वे इस दिवाली खाली पेट होंगे। उनकी दिवाली कैसे मनेगी यह किसी ने सोचा है, शायद नहीं... यह सोचने का वक्त किसके पास है। दौलत है दिवाली दिल से मनाएंगे। काश यही किसान समझ जाते की दौलत के लिए पुंजी पतियों को वे अपना जमीन बेंच देते और दौलत लेकर देश को भूखे मरने छोड़ देते, लेकिन वे ऐसा करते नहीं क्योंकि भले ही वे गरीबी में आत्महत्या कर लेंगे, लेकिन किसी को भूखे मरने नहीं देंगे। उनसे दौलत मंद कौन हो सकता है, लेकिन यह वर्ग उतना ही उपोक्षित और निरीह रहा है। किसान सदियों से गरीब है, गरीब रहा है और गरीब रहेगा। वजह इसके पीछे है पहले राजाओं ने फिर सामंतों ने उसके बाद साम्राज्यवादियों ने सिर्फ और सिर्फ किसानों का शोषण