संदेश

अक्तूबर 2, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शपथ कितने दिनों तक याद रहेगी

देश में बड़े जोर-शोर से स्वच्छता और अहिंसा का संकल्प लिया गया। महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री को याद किया गया। यह याद कितने दिनों तक रहेगी आने वाले वक्त में सड़क किनारे फैली गंदगी बताएगी। स्वच्छता के लिए बड़ी-बडी रैलियां की गई है, हर तरफ झाड़ू लगें है। यह याद रखना होगा इसे याद रखना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले भी कई बार इसके लिए मुहिम चलती रही हैं अब फिर चल रही हैं और आने वाले समय की मांग होगी इस मुहिम को जिंदा रखना। गंदगी जिस तेजी से बढ़ रही है वह देश के लिए घातक है इसे कम करना है तो लिए हुए संकल्प को याद करना होगा। हलांकि हमें भूलने की बड़ी बीमारी है, लेकिन हर वर्षी पर याद जरूर करते हैं। चाहे वो गांधी की बर्षी हो या नेहरू की। इनकी वर्षी तो हमें याद जरूर रहते हैं बस इसी का फायदा भी नरेंद्र मोदी ने उठाया है ताकि गांधीवादियों को स्वच्छता याद रहे।