संदेश

मार्च 5, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जनगणना 2001: उत्तर प्रदेश की आबादी पाकिस्तान से ज्यादा

उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनाव चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश भर की निगाहें इस चुनाव पर हैं। वजह साफ है, देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में मुख्यमंत्री का चुनाव चल रहा है। यहां किस दल का मुख्यमंत्री चुना जाएगा यह ई‌वीएम के गर्भ में वोट बटन के माध्यम से डाला जा रहा है। बहरहाल हम बात कर रहे हैं चर्चा पर। तो बता देना चाहता हूं कि यह उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रधानमंत्री भी स्टार प्रचारक की तरह लगातार रैली और मंचीय कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश एक प्रदेश बस नहीं बल्कि अपने आप में कई देशों से बड़ा है। आबादी के क्षेत्र में अगर बात करुं तो पड़ोसी देश पाकिस्तान की आबादी भी उत्तर प्रदेश से कम है। बीबीसी हिंदी की 2004 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार  2001 की जनगणना में उत्तर प्रदेश की आबादी पाकिस्तान की आबादी से ज्यादा हो गई थी। भारत की जनगणना के आंकड़ों में आबादी के लिहाज़ से उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जबकि लक्षद्वीप में सबसे कम लोग रहते हैं। भारत के महापंजीयक जेके बांठिया ने 2001 की जनगणना के विस्तृत आंकड़े जारी करते हुए शनिवार को दिल्ली में यह