संदेश

सितंबर 19, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्व मंत्री पर लेनदेन का आरोप! तहसीलदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष को किया गया निलंबित

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिला के सिमगा तहसील से मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी तबादला किए गए कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया में दिए बयान से चर्चा में आए प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ राज्य सरकार ने कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया है।  बतौर तहसीलदार नीलमणि दुबे को निलंबित करने का आदेश छत्तीसगढ़ सरकार में अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इस आदेश में कहा गया है कि “ दिनांक 13 सितंबर 2024 को तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है। इस स्थानांतरण के संबंध में नीलमणि दुबे, तहसीलदार ने मीडिया में बिना शासन की अनुमति लिए शासन के विरुद्ध वक्तव्य दिया है। नीलमणि दुबे, तहसीलदार का यह कृत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 नियम 3 और 9 का उल्लंघन प्रथम दृष्टिया है। इसलिए राज्य शासन ने नीलमणि दुबे, तहसीलदार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) क के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में नीलमणि दुबे, तहसीलदार क...

सामूहिक नरसंहार पर मुख्यमंत्री ने की पीड़ित परिवार से बात, मुआवजा राशि की हुई घोषणा

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिला अंतर्गत का शेड्यूल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में हुई सामूहिक नरसंहार पर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। जादू टोना के अंधविश्वास में आकर केवट परिवार के चार लोगों की बड़ी बेरहमी से गांव के ही एक परिवार ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही लगातार परिवार को न्याय और मुआवजा राशि दिलाने की मांग उठा रही थी। हालांकि पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में सम्मिलित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन मुआवजे के प्रकरण में किसी भी तरह के कार्यवाही नहीं हुई। इधर पहले पीढ़ित परिवार के लिए केवट समाज खड़ा हुआ और फिर कांग्रेस की तरफ से सात सदस्य जहां समिति गठित की गई। प्रदेश की राजनीति गरमाने पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीढ़ित परिवार से वीडियो कॉल कर की। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त किया, साथ ही दुखद घटना पर परिवार का ढांढस बंधाया।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदा बाजार- भाटापारा जिले के ग्राम छरछेद में हुए जघन्य हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों को 10 लाख रुपए की स...

लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़, इस जिले में बीएमएस डॉक्टर कर रहा था एलोपैथी में उपचार

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पलारी विकासखंड के ग्राम पंचायत रोहांसी में संयुक्त कार्रवाई करने के दौरान पाया कि बीएमएस डॉक्टर द्वारा एलोपैथिक में उपचार किया जा रहा है। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं कि जब यह दवाखाना इतने लंबे समय से संचालित हो रहा था तो स्वास्थ्य विभाग क्या निगरानी कर रहा है। इतना ही नहीं जिस दवाखाना पर कार्रवाई हुई है वहां से जब्त की गई दवाइयों को देखेंगे तो पाएंगे कि कार्यवाही के नाम पर किस तरह से अधिकारी लीपापोती किए हैं।  बलौदा बाजार में अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर लोगों के स्वास्थ्य और जान से खिलवाड़ किए जाने की शिकायतें पिछले कई दिनों से लगातार जिला प्रशासन के पास पहुंच रही थी। इस पर कलेक्टर दीपक सोनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कसडोल विकासखंड में संचालित कई अवैध क्लिनिक पर कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किया था। वहीं अब पलारी विकासखंड के ...

गुण्डाधूर और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए खिलाड़ियों से मंगाया गया आवेदन, देखिए अंतिम तारीख

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को दिए जाने वाले गुण्डाधूर सम्मान और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए खिलाड़ियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि की घोषणा कर दी गई है। खेल के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। गुण्डाधूर सम्मान के लिए चयनित खिलाड़ी को पुरस्कार राशि 1 लाख रुपए, अलंकरण फलक और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए चयनित खिलाड़ी को पुरस्कार राशि के रूप में राशि 1 लाख रुपए, अलंकरण फलक और प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया जाएगा। गुण्डाधूर सम्मान एक खिलाड़ी या एक दल को दिया जाएगा। एक खिलाड़ी जिन्होंने वर्ष 2023-24 में ऐसे खेल जिन्हें भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल अलंकरण के लिए विचार क्षेत्र में लिया जाता है, के सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक या रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्र...