संदेश

#CDTH #chandadevitiwari #balodabazar #chhattisgarh #jilabalodabazarbhatapara लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चंदा देवी तिवारी अस्पताल में मरीजों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, उद्घाटन की तारीख हुई घोषित

चित्र
बलौदा बाजार।  छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले का एकमात्र सुपर स्पेशलिटी सर्वसुविधायुक्त चंदा देवी तिवारी हास्पिटल अब नए लुक और सुविधाओं से सुसज्जित नजर आएगा।  CDTH प्रबंधन अस्पताल को लगातार अपडेट कर रहा है। जिसे अनुभवी चिकित्सकों से सुसज्जित 24×7 निरन्तर संचालित किया जा रहा है। यह अब नए स्वरूप में और भी बेहतर सुविधाओं के साथ सेवा के लिए 7 अक्टूबर 2024 सोमवार से संचालित होने जा रहा है। नवरात्रि के पावन अवसर पर सीडीटीएच के नए परिसर का भव्य शुभारम्भ होगा। इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथों से होना तय हुआ है। पंडित बंशराज तिवारी परिवार और CDTH प्रबंधन समस्त डॉक्टर्स और सहकर्मी इसकी तैयारी कर रहे हैं।