संदेश

mukhymantri Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai Baloda Bazar narsanhar samuhik hatya Jadu tona jhad funk andhvishwas लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सामूहिक नरसंहार पर मुख्यमंत्री ने की पीड़ित परिवार से बात, मुआवजा राशि की हुई घोषणा

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिला अंतर्गत का शेड्यूल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में हुई सामूहिक नरसंहार पर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। जादू टोना के अंधविश्वास में आकर केवट परिवार के चार लोगों की बड़ी बेरहमी से गांव के ही एक परिवार ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही लगातार परिवार को न्याय और मुआवजा राशि दिलाने की मांग उठा रही थी। हालांकि पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में सम्मिलित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन मुआवजे के प्रकरण में किसी भी तरह के कार्यवाही नहीं हुई। इधर पहले पीढ़ित परिवार के लिए केवट समाज खड़ा हुआ और फिर कांग्रेस की तरफ से सात सदस्य जहां समिति गठित की गई। प्रदेश की राजनीति गरमाने पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीढ़ित परिवार से वीडियो कॉल कर की। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त किया, साथ ही दुखद घटना पर परिवार का ढांढस बंधाया।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदा बाजार- भाटापारा जिले के ग्राम छरछेद में हुए जघन्य हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों को 10 लाख रुपए की स...