संदेश

अक्टूबर 3, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बलौदा आगजनी मामले चालान पेश: जानिए देवेंद्र यादव ने किसे कहा गुलामी की राह पर चल रही है

बलौदा बाजार हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ मामले में आरोपी बनाए गए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सहित 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में दर्ज एफआईआर पर पुलिस आज चालान पेश की। हालांकि इस मामले में पुलिस सिर्फ 5 आरोपियों के खिलाफ ही चालान पेश की है, विधायक देवेंद्र यादव और ओम प्रकाश को छोड़कर शेष आरोपियों के खिलाफ चालान पेश की गई है। वहीं देवेंद्र यादव और ओम प्रकाश के मामले में विवेचना कर चालान पेश करने के लिए 17 अक्टूबर तक का समय मांगी है। लेकिन 5 अक्टूबर तक का समय मिला है।  बता दें कि 15-16 मई की रात बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से लगे ग्राम महकोनी के अमरगुफा में तीन जैतखाम और गेट तोड़ दिया गया था। इससे नाराज सतनामी समाज ने 10 जून को बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था। इसमें शामिल होने विधायक देवेंद्र यादव भी पहुंचे थे, आरोप है कि वे भीड़ में रहे, जिसके बाद हिंसा भड़की और आंदोलनकारियों ने तोड़फोड़ करते हुए तहसील कार्यालय सहित एसपी कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय को जला दिया था। पुलिस इस घटना पर सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 386/2024 दर्ज की है। इसम...