संदेश

सितंबर 9, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी न्यायिक हिरासत, जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित

चित्र
बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में हुई आगजनी, हिंसा, तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत 9 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। आज उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेश किया गया था। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव की ओर से जमानत याचिका पेश की गई जिसपर न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। बलौदा बाजार में 10 जून को सतनामी पंथ के प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे भिलाई नगर  से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं।  बलौदा बाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 386/2024 के तहत दर्ज अपराध में विधायक के ऊपर धारा 153A, 501(1), 505(1)(B), 501(1)(C), 109, 120 B, 147, 148, 149, 186, 353, 332, 333, 307, 435, 436, 341, 427 भादवि और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 03, 04 के तहत सीटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि सतनामी समाज के प्रदर्शन में विधायक यादव शामिल हुए, इसी प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बलौदा बाजार में आगजनी, तोड़फोड़ और ह...

यहां हथियारबंद बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को लूटा, 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, हवा में चल रही विवेचना!

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में लूट की बड़ी वारदात को हथियारबंद बदमाशों ने अंजाम दिया है। सराफा व्यापारी के साथ हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। भाटापारा-लिमतरा मार्ग पर सिमगा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वजह स्पष्ट है अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं, विवेचना में अब तक कोई भी व्यक्ति या साक्ष्य ऐसे नहीं मिले हैं जिसे पुलिस अपनी कामयाबी दिखा सके। विवेचना अब भी हवा में चल रही है। सिमगा थाना में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि भाटापारा के परशुराम वार्ड न्यू आदर्श कालोनी निवासी नुतेश सोनी पिता खेमलाल सोनी उम्र 39 वर्ष सराफा व्यापारी हैं। जो 5 सितंबर को शाम 07.15 बजें भाटापारा मेन रोड में ग्राम देवरीडीह तिराहा के पास पहुंचे जहां उनके साथ आरोपियों ने दो मोटर साइकिल में सवार चार अज्ञात व्यक्ति मशरूका एक भूरे रंग के थैला में 20 ग्राम के लगभग सोने की फुल्ली, 04 किलोग्राम चांदी कमर पटटा चांदी के पुराने जेवर और नगदी 60 हजार जुमला कीमती 325000 रुपए को लूटकर भाग गए।  परशुराम वार्ड न्यू आदर्श कालोनी भाटापारा निवासी व्यवसा...

कांग्रेस किस षड्यंत्र का करेगी पर्दाफाश, कौन किसे बदनाम करने की रची साजिश

चित्र
छत्तीसगढ़ प्रदेश की सत्ता से बाहर होने के बाद इन दिनों कांग्रेस आक्रामक नजर आरही है। प्रदेश में हो रहे तमाम मुद्दों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हो या कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस नेता सभी बड़ी बेबाकी से भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार पर हमला कर रहे हैं। ऐसे ही अब एक बार फिर पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू और डॉक्टर शिव डहरिया ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। सरकार पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले में कांग्रेस द्वारा पर्दाफाश किए जाने तक काम करने की जानकारी दी। सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान 10 जून 2024 को हुई आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ की घटना के मामले में बड़ी संख्या में कांग्रेसी और सतनामी पंथ के युवा गिरफ्तार किए गए हैं। जिन्हें प्रदेश के अलग अलग जेलों में बंद कर रखा गया है। जेल में बंद कांग्रेसियों और सतनामी समाज के लोगों से मिलने शनिवार को कांग्रेस की 6 सदस्यीय समिति बलौदा बाजार जेल पहुंची। यहां कांग्रेस समिति में शामिल पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू और डॉ शिव डहरिया ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।  सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान बलौदा बाजार श...