संदेश

अक्टूबर 11, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भविष्य की राह : ईवी चार्जिंग के लिए दिशानिर्देश, 2024

चित्र
भारत का लक्ष्य 2070 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य करना है, इसलिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) परिवहन क्षेत्र को कार्बन-मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, ईवी को व्यापक रूप से अपनाना एक विश्वसनीय और सुलभ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करता है। इसे सुविधाजनक बनाने के लिए भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना और संचालन के लिए दिशानिर्देश 2024 जारी किए हैं। यह देश भर में चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना में तेज़ी लाने के लिए डिज़ाइन किया गया एक ढांचा है। एक मज़बूत ईवी चार्जिंग नेटवर्क का निर्माण न केवल सुविधा के लिए बल्कि ऊर्जा, सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा का लाभ उठाने और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस विकास से नए उद्योग सृजन, रोज़गार पैदा करने और नवीकरणीय ऊर्जा, बैटरी तकनीक और स्मार्ट ग्रिड सिस्टम में नवाचार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दिशानिर्देश 2024 की मुख्य विशेषताएं दिशानिर्देश 2024 शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों एवं दोपहिया वाहनों से लेकर भारी-भरकम ट्रकों तक, विभिन्न प्रकार के वाहनों की ज़र...

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में 13 नवम्‍बर को होगा अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली का आयोजन

भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर भर्ती जोन (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) के तत्वाधान में 13 नवंबर, 2024 को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग, जबलपुर के मैदान में सुबह 4.00 बजे से महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली-2024-2025 का किया जा रहा है । उम्मी्दवारों को जबलपुर के एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवेश-द्वार पर सुबह 02.00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा । रैली में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) में सफल 241 युवा लड़कियां भर्ती चक्र में सैन्य पुलिस में शामिल होने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी । सभी 241 अभ्यर्थियों को 03 अक्टूबर, 2024 को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं । उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और रैली नॉटिफिकेशन के अनुसार सभी दस्तावेज और आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। रैली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर से टेलीफोन नंबर 7247028996 पर संपर्क कर किया जा सकता । भारतीय सेना में चयन पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अनाधिकृत व्‍यक्त...

एक भारत श्रेष्ठ भारत: भारतीय फिल्मों की एकसूत्र में बांधने की शक्ति

प्रख्यात फिल्म निर्माता सत्यजीत रे ने लोगों को एकसूत्र में बांधने की सिनेमा की शक्ति के  सार को पकड़ते हुए कहा था, “सिनेमा एक सार्वभौमिक भाषा बोलता है।” अपनी व्यापक भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता के साथ, भारतीय सिनेमा देश के हरेक कोने के लोगों को एक साथ लाता है जिससे उन्हें एक जैसी भावनाओं एवं अनुभवों को साझा करने का मौका मिलता है। चाहे वह तमिल नाटक हो या हिंदी की अति लोकप्रिय फिल्म या फिर विशुद्ध मराठी फिल्म, सिनेमा हमारे बीच की खाई को पाटते और हमें ‘सभी मतभेदों के बावजूद, हम एक हैं’ की याद दिलाते हुए अपनेपन की गहरी भावना को बढ़ावा देता है। भारतीय सिनेमा की सार्वभौमिकता क्षेत्रीय एवं भाषाई सीमाओं के परे जाने की इसकी क्षमता में निहित है, जो इसे राष्ट्रीय एकता की एक मजबूत शक्ति बनाती है। राज कपूर की ‘श्री 420’ जैसी शास्त्रीय फिल्म से लेकर मणिरत्नम की ‘रोजा’ तक भारतीय फिल्में भावनाओं की भाषा बोलती हैं, जिसे हर कोई समझता है। ‘श्री 420’ की गूंज जहां सभी भाषाओं में सुनाई दी, वहीं ‘रोजा’ को देशव्यापी प्रशंसा मिली। एम.एस. सथ्यू की ‘गरम हवा’ और बिमल रॉय की ‘दो बीघा ज़मीन’ जैसी फिल्में हमें य...