संदेश

Baloda Bazar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बलौदा बाजार हिंसा और आगजनी मामले में पुलिस ने कोर्ट में इसे पेश कर बढ़ा दी मुसीबत

चित्र
सतनामी पंथ के संस्थापक और प्रवर्तक गुरु बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी से लगे ग्राम महकोनी के अमर गुफा स्थित पंथ के धार्मिक प्रतीक चिन्ह जैतखाम को क्षति पहुंचाने की घटना 15-16 मई की रात हुई थी। पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए समाज ने विरोध जताया था। साथ ही 10 जून को सतनामी समाज ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने उग्र रूप धारण कर बलौदा बाजार के दशहरा मैदान से तोड़फोड़ करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।  प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद प्रदर्शनकारियों ने बलौदा बाजार शहर को नुकसान पहुंचाते हुए तोड़फोड़ किया था। जगह जगह सड़क के बीच लगी डिवाइडर रेलिंग, बैनर पोस्टर लगाने के लिए लगे होर्डिंग बोर्ड, सीसीटीवी कैमरा, सड़क किनारे खड़ी आम लोगों की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया था। साथ ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगाए गए वेरिकेट्स को तोड़ने के साथ ही भीड़ को शांत करने के लिए कैनन फायर ब्रिगेड की गाड़ी से किए गए पानी के छिड़काव से भड़ककर पहले फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में आग ल...

कलेक्टर दीपक सोनी पहुंचे और डायरिया प्रभावित ग्राम करमदा, मेडिकल कैंप का लिया जायजा, अधिकारियों पर बरसे

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में डायरिया कहर बरपा रहा है। पहले पलारी विकासखंड के गांवों में और अब बलौदा बाजार विकासखंड के ग्राम  करमदा में दूषित पानी पीने से 50 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित मिले हैं। जिनका इलाज गांव के ही प्राथमिक शाला में मेडिकल कैंप लगाकर किया जा रहा है। मेडिकल कैंप में ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिले और उनका समय पर इलाज हो साथ ही दूषित पानी के उपचार और स्वच्छ पेयजल की सप्लाई की व्यवस्था की जाए इसका जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी ग्राम करमदा मैं लगे मेडिकल कैंप में पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों से बात की साथ ही गांव की स्थिति को दिखा।  शासकीय प्राथमिक शाला करमदा में कलेक्टर दीपक सोनी।    कलेक्टर दीपक सोनी रविवार को विकासखण्ड बलौदा बाजार के अंतर्गत डायरिया प्रभावित ग्राम करमदा पहुंचे। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप में भर्ती मरीजों का जायजा लिया और डायरिया की स्थिति की जानकारी बीएमओ से ली। बीएमओ डॉ. अभिजीत बैनर्जी ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। वर्तमान में 11 मरीजों का ईलाज जारी है, जबकि 13 मरीजों को डिस्चार्ज कि...