न्युवोको विस्टास, नु विस्टा और श्री सीमेंट में मिली भारी अनियमितता, प्रशासन ने खानापूर्ति कर मांगा जवाब
बलौदा बाजार। जिले में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में लगातार हो रहे हादसों में कमी लाने और मजदूरों की सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के द्वारा संयंत्रों के जांच हेतु संयुक्त टीम का गठन किया गया है। संयुक्त टीम ने सीमेंट संयंत्र न्युवोको विस्टास सोनाडीह, नु विस्टा रिसदा और श्री सीमेंट खपराडीह में भारी अनियमितता मिली है। इधर तीनों संयंत्रों को प्रशासन के तरफ से खानापूर्ति करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्य प्रणाली में सुधार के निर्देश दिए हैं। उक्त टीम में श्रम, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, जिला परिवहन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं खनिज विभाग के अधिकारी शामिल थे। न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड सोनाडीह कारखाना मेसर्स न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड सोनाडीह सीमेंट संयंत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। श्रम कल्याण मण्डल, भवन एवं अन्य सन्निर्माण में पंजीयन, वेतन भुगतान के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने कहा गया। सहायक सं...