संदेश

अगस्त 30, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

16 प्रजातियों के पशु-पक्षियों के नस्ल की होगी पहचान, 1 सितंबर से होगा सर्वे

चित्र
 छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पशुधन विकास विभाग द्वारा 16 प्रजातियों के पशु पक्षियों के नस्ल की पहचान के लिए जिला स्तरीय सर्वे 1 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पशुधन विकास विभाग कार्यालय के सभागार किया गया।  दरअसल पशुधन विकास विभाग द्वारा 21 वीं पशु संगणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक और प्रगणकों के लिए प्रथम चरण में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पशुधन विकास विभाग कार्यालय के सभागार में किया गया। हालांकि पशुधन विकास विभाग के तरफ से प्रत्येक पांच वर्षों में पशुओं की गणना का कार्य किया जाता है। इसी तारतम्य में 21 वीं पशु संगणना का कार्य 1 सितम्बर 2024 से 31 दिसम्बर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया जाना है। बलौदा बाजार जिले में इसके लिए 83 प्रगणक और 18 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिनका जिला स्तर पर आईडी तैयार कर लिया गया है। मोबाईल एप्स के माध्यम से किए जाने वाली गणना के कार्य का अभ्यास करने के लिए  विभागीय अधिकारियों का एक दिवसीय हैण्ड्स ऑनलाइन ट्रेनिंग जिला नोडल अधिकारी द्वारा दिया गया। उपस...

मौसम मेहरबान, छत्तीसगढ़ में अब तक 908.8 मिली मीटर औसत वर्षा हुई दर्ज, जानिए कहां कितनी हुई बरसात

चित्र
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 908.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1881.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 506.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 916.4 मिमी, बलरामपुर में 1326.5 मिमी, जशपुर में 794.0 मिमी, कोरिया में 930.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 929.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।  इसी प्रकार, रायपुर जिले में 745.1 मिमी, बलौदाबाजार में 945.7 मिमी, गरियाबंद में 875.5 मिमी, महासमुंद में 723.1 मिमी, धमतरी में 785.6 मिमी, बिलासपुर में 844.8 मिमी, मुंगेली में 940.9 मिमी, रायगढ़ में 892.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 535.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 997.0 मिमी, सक्ती 856.8 मिमी, कोरबा में 1223.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 932.2 मिमी, ...

कमजोर आर्थिक स्थिति वाले छात्रों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगी शिक्षा ऋण, आवदेन करने के लिए जानिए नियम

छत्तीसगढ़ राज्य के गरीब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना के तहत दिए जाने के लिए आवदेन मंगाए गए हैं। डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर के कुल 35 तकनीकी और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को योजना में शामिल किया गया है। इसमें एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण दिया जाएगा।  तकनीकी और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेशित ऐसे छात्रों को जो 2 लाख रुपए वार्षिक आय से कम आय वाले परिवारों से आते हैं। उनको मोरेटोरियम अवधि के पश्चात ऋण किश्तों के नियमित भुगतान की स्थिति में केवल 1 प्रतिशत की दर से ब्याज देने की व्यवस्था की गई है। शेष ब्याज की राशि का भुगतान राज्य शासन द्वारा सीधे संबंधित बैंक को किया जाएगा। ऋण के इच्छुक छात्र-छात्राएं को उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित और सक्षम प्राधिकारी जैसे- एआईसीटीई, यूजीसी मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में प्रवेशित हो, अधिकतम पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए। शिक्षा ऋण अधिकतम सीमा 4 लाख रुपए देय होगा। ब...