बलौदाबाजार: सड़क पर मौत का तांडव, जनवरी में रफ्तार ने निगली 44 की जान, नहीं थम रहा हादसे का सफर
बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सड़क हादसा का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी 2025 में 75 दुर्घटनाएं हुईं हैं। जिनमें 44 लोगों की मौत हो गई है और 46 लोग घायल हो चुके हैं यह आंकड़ा बीते 5 वर्षों में सबसे भयावह है, जो दर्शाता है कि जिले में सड़क सुरक्षा के प्रयास नकाफी साबित हो रहे हैं। अब फरवरी में भी लगातार हो रहे हादसे से लोगों की मौत हो रही है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला भाटापारा-निपनिया मार्ग का है, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने सड़क पार कर रही पुनिता ध्रुव नामक महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हादसे की खबर मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई। उग्र ग्रामीण मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने और रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग किए। वहीं पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। सड़क हादसे को रोकने...