यह कैसी शिक्षा: आदिवासी बच्चों के लिए खोले गए एकलव्य विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी, एफआईआर और अब कार्रवाई
स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ से अपनी जान की पहली आहुति देने वाले शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली सोनाखान में स्थापित एकलव्य विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ और बैड टच का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला कोई और नहीं बल्कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक ही है। मामले में पुलिस कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर ली है। आरोपी लाइब्रेरियन संजय आदिवासी समाज को दिशा देने और उन्हें बेहतर विकास के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार भले ही काम कर रही हो, लेकिन सरकारी कर्मचारी अधिकारी इस दिशा में बिल्कुल भी चलते दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण एकलव्य विद्यालय सोनाखान में दिखाई दिया। आदिवासी छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए अच्छी बुनियादी सुविधा के साथ पढ़ाई का माहौल देने के लिए सरकार ने बलौदा बाजार के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र सोनाखान में एकलव्य आवासीय विद्यालय खोला और शिक्षकों की नियुक्ति की, लेकिन शिक्षक शिक्षा देकर छात्र-छात्राओं को सही मार्ग पर लाने की जगह खुद ही गलत मार्ग पर भटक रहे हैं। आदिवासी छात्रा के साथ यहां छेड़खानी ...