संदेश

मार्च 9, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

23 महीने में 3114 दुष्कर्म, बस्तर में 299 इसके बाद भी छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया हैं?

0 237 महिलाओं को नहीं मिली सहायता 0 163 आदिवासी के साथ भी दुष्कर्म , विपक्ष का सदन से वाक आउट छत्तीसगढ़ में हर दिन 5 महिलाओं की लुटती है आबरू ... ये आंकड़े प्रदेश के लिए शर्मनाक जनक हैं…जिसे सरकार ने विधानसभा में स्वीकार किया है। दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा के सवाल पर गृहमंत्री रामसेवक पैकरा का जवाब सबको सोचने पर मजबूर करती है। छत्तीसगढ़ में 23 महीने में 3314 महिलाओं से दुष्कर्म की घटना हुई। मतलब हर दिन 5 महिलाओं की अस्मत लुटी गी। गृहमंत्री के आंकड़े को माने तो सिर्फ बस्तर में दो साल में 299 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया है। 299 महिलाओं में अनुसूचित जाति की 17 और 163 आदिवासी महिलाएं शामिल हैं। हालांकि सरकार ने ये भी दावा किया कि जिन 299 महिलाओं के साथ रेप किया गया है.. उनमें 270 मामलों के आरोपी पकड़ लिए गए। वहीं 8 मामले के आरोपी अभी भी फरार हैं। इन प्रकरणों के बीच सरकार ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि 36 रेप पीड़िता को सरकारी मदद के तौर पर 38.72 लाख रुपए दिए गए हैं। जबकि 237 रेप पीड़िता को सरकारी मदद इसलिए नहीं दी गई, क्योंकि वो सरकारी मदद की पात्रता नहीं रखती थी। सबसे ज्