संदेश

जून 13, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरोना और टिड्डियों से लड़ता भारत

देश में अभी दो तरह की समस्याएं हैं। एक चीन के तरफ से कोरोना वायरस तो दूसरी तरफ पाकिस्तान से टिड्डी दल। ये दोनों समस्याएं भारत के लोगों को परेशान की हुई हैं। दोनों समस्याओं को देखा जाए तो दोनों के फैलने के लिए वर्तमान में उचित समय है। क्योंकि तापमान, मौसम, वातावरण सबकुछ इनके लिए उपयुक्त है। हर साल बदलते मौसम के साथ कोई न कोई नई बीमारी आती ही हैं, यह नई बात नहीं है। हालांकि कुछ दशकों से यह लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कुछ ऐसी ही बीमारियां भारत में देखने को मिली है। मलेरिया, टाइफाइड के बाद भारत में एचआईवी, चिकनगुनिया, फैलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू , वर्ल्ड फ्लू, चमकी बुखार आदि फैले हैं। अभी कोरोना काल चल रहा है, बड़ी संख्या में लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। कई लोगों की जान गई है। विश्व इस महामारी से परेशान है। इसी बीच पाकिस्तान से उड़कर बड़ी संख्या में टिड्डियों का दल भारत में आ गया है जो यहां की फसलों को तबाह कर रहा है। यह भी एक महामारी ही है जो इंसानों पर भारी पड़ रही है। क्योंकि जब इंसान के पास खाने के लिए दाने ही नहीं रहेंगे तो वह भी स्वयं मौत के कगार पर चला जाएगा।