संदेश

अक्तूबर 13, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोदी की चाल...कांग्रेस और आप को पहचान को क्या

चित्र
लोक सभा चुनाव के पहले देश की बड़ी पार्टियों के पीछे पड़े मोदी लगातार उनको पटखनी दे रहे हैं। वे पहले चुनाव के समय कांग्रेसी नेताओं के मुंह से निकले शब्दों का इस्तेमाल कर चुनाव जीत प्रधानमंत्री बन गए। अभियान इसके बाद भी खत्म नहीं हुआ। चुनाव के समय मोदी को चाय वाला बोल दिया गया तो उन्होंने चाय पर चर्चा और न जाने क्या-क्या किया।  चुनाव के बाद अब उन्होंने ऐसी चाल चलनी शुरु कर दी है कि देश में बची खुची कांग्रेस और विलुप्त प्राय आम आदमी पार्टी के दिन और बुरे होते जा रहे हैं। 6 दशक तक महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस को महात्मा गांधी के 145 वीं जयंती पर 2 अक्टूबर को मोदी ने ऐसी पटखनी दी की कांग्रेस तो कांग्रेस आम आदमी पार्टी सहित देश के छोटी बड़ी सभी पार्टियों के चारो खाने चीत हो गए। मोदी ने कुछ खास किया नहीं पर उनका फॉर्मूला इतना हीट हुआ कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लोगों के बीच मजाक बनकर रह गई। बापू की जयंती पर प्रमं मोदी ने दोनों पार्टियों को सबक सिखाया। मोदी ने कांग्रेस को तो जोरदार झटका दिया ही देश में कभी उभरने की कोशिश करने वाली आम आदमी पार्टी को ऐसा सबक दिया की