लोक सभा चुनाव के पहले देश की बड़ी पार्टियों के पीछे पड़े मोदी लगातार उनको पटखनी दे रहे हैं। वे पहले चुनाव के समय कांग्रेसी नेताओं के मुंह से निकले शब्दों का इस्तेमाल कर चुनाव जीत प्रधानमंत्री बन गए। अभियान इसके बाद भी खत्म नहीं हुआ। चुनाव के समय मोदी को चाय वाला बोल दिया गया तो उन्होंने चाय पर चर्चा और न जाने क्या-क्या किया।
चुनाव के बाद अब उन्होंने ऐसी चाल चलनी शुरु कर दी है कि देश में बची खुची कांग्रेस और विलुप्त प्राय आम आदमी पार्टी के दिन और बुरे होते जा रहे हैं। 6 दशक तक महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस को महात्मा गांधी के 145 वीं जयंती पर 2 अक्टूबर को मोदी ने ऐसी पटखनी दी की कांग्रेस तो कांग्रेस आम आदमी पार्टी सहित देश के छोटी बड़ी सभी पार्टियों के चारो खाने चीत हो गए। मोदी ने कुछ खास किया नहीं पर उनका फॉर्मूला इतना हीट हुआ कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लोगों के बीच मजाक बनकर रह गई। बापू की जयंती पर प्रमं मोदी ने दोनों पार्टियों को सबक सिखाया। मोदी ने कांग्रेस को तो जोरदार झटका दिया ही देश में कभी उभरने की कोशिश करने वाली आम आदमी पार्टी को ऐसा सबक दिया की दोनों पार्टियों के समाने अब पहचान के लाले पड़ गए है।
कांग्रेस महात्मा गांधी के नाम का माला जप जप कर राजनीतिक रोटियां सेंकती आई है। मोदी की सरकार बनते ही उन्होंने महात्मा गांधी के नाम का ऐसा एजेंडा बनाया कि कांग्रेस के सामने पहचान तक नहीं रही। उधर दूसरी तरफ 2019 पर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वच्छ भारत का नारा देखकर सभी को सफाई अभियान में जुटाने वाले मोदी ने आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर कब्जा कर लिया। आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह बनकर झाडू ने जितना नाम नहीं कमाया स्वच्छ भारत अभियान में नाम कमा लिया। झा़ड़ू के इस नाम कमाने के चक्कर में आप को चुनाव चिन्ह के लाले पड़ सकते हैं। क्योंकि यह मोदी के एजेंडे में शामिल जो हो गया है। कुछ कार्टूनिस्टों ने इस पर कार्टून भी बनाए जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कैसे क्या हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को "स्वच्छ भारत मिशन", भारत को साफ करने के लिए एक अभियान का शुभारंभ किया इस पर बनाई गई यह कार्टून लोगों ने खुब सराहा। वहीं दूसरा कार्टून ने दोनों पार्टियों के पहचान चिन्हों को ही गायब कर दिया।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर गुरुवार को राजपथ पर झाड़ू लगा देश के सबसे बड़े सफाई अभियान "स्वच्छ भारत अभियान" की शुरुआत की। इस पर कार्टूनिस्ट ने बड़े ही रोचक कार्टून बनाए।
टिप्पणियाँ