वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख
भारतीय विधि के परिषद द्वारा आयोजित होने वाली अखिल भारतीय बार परीक्षाएं (AIBE-XIX) की तारीख की घोषणा हो चुकी है। यह परीक्षा वकील बनने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए बर काउंसिल ने नोटिफिकेशन जारी कर सिलसिलेवार तारीखों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार रायपुर और बिलासपुर में एग्जाम दे सकते हैं।
भारतीय विधिज्ञ परिषद (BAR COUNCIL OF INDIA) के तरफ से 3 सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में ऐसे उम्मीदवारों को अपील की गई है जो वकालत की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और अब वकील बनकर प्रेक्टिस करना चाहते हैं। बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने अपने नोटिफिकेशन में लिखा है कि ऐसे उम्मीदवार एआईबीई - XIX की परीक्षा के तारीख 24 नवंबर 2024 को तय की गई है। इसके लिए कैंडिडेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर से कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही ऑनलाइन पेमेंट भी करना होगा 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है जबकि पेमेंट की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर तय की गई है। वही फार्म में हुई गलतियों को सुधारने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर तय है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एडमिट कार्ड 18 नवंबर तक जारी कर दिया जाएगा जबकि 24 नवंबर को परीक्षा आयोजित होगी। बता दें कि इसमें पास करने के लिए विभिन्न कैटेगरी को अलग-अलग प्रतिशत प्राप्त करना आवश्यक है। जहां जनरल और ओबीसी के कैंडिडेट को 45% अंक लाना अनिवार्य किया गया है वहीं एससी एसटी और डिसेबल कैंडिडेट को 40% अंक लाना ही होगा। बर काउंसिल आफ इंडिया के सेक्रेटरी श्रीमंतो सेन के हस्ताक्षर से जारी नोटिफिकेशन के आ जाने के बाद विभिन्न लॉ कॉलेज में अध्यनरत लॉ स्टूडेंट और पढ़ाई पूरी कर प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
साल में दो बार होता है एग्जाम
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन साल में दो बार होता है। यह एक सर्टिफिकेशन एग्जाम है। बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया यह एग्जाम लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त कर चुके ऐसे स्टूडेंट्स के लिए करता है जो वकालत की प्रैक्टिस करना चाहते हैं। इस एग्जाम में कानून और जनरल स्टडी से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।
इतना अंक लाना जरूरी
बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया इस परीक्षा में जनरल और ओबीसी कैंडिडेट के लिए न्यूनतम 45% अंक और एसटी-एससी वह दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40% अंक लाना अनिवार्य कर दिया है।
ऐसे करें एग्जाम के लिए आवेदन
• कैंडिडेट्स बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट
https://www.allindiabarexamination.com/ पर जाएं।
• इसके बाद AIBE-18 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
• लॉग-इन करने के लिए अपनी ई-मेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
• मांगे गए डॉक्युमेंट्स अपलोड करके फीस भरें और फार्म सबमिट कर दें।
टिप्पणियाँ