संदेश

अगस्त 9, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कहीं घरेलु कनेक्शन का व्यवसायिक उपयोग तो कहीं आटा चक्की और किराना दुकान में मिला सिलेंडर

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी चरम पर है। यहां गैस गोदामों से उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने की व्यवस्था होने के बाद भी सिलेंडर के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। कहने के लिए गैस सिलेंडर वितरण के लिए इंडेन कंपनी का गोदाम है, लेकिन प्रशासनिक नियंत्रण नहीं होने और इंडेन कंपनी के अधिकारियों से कई बार शिकायत होने के बाद भी व्यवस्था नहीं बदलने से उपभोक्ता परेशान हैं। यही वजह है कि यहां गैस सिलेंडर के कालाबाजारी का कारोबार फल फूल रहा है। सिलेंडर गैस एजेंसी से मिले न मिले, कालाबाजारी करने वाले किराना दुकान, आटा चक्की, चप्पल जूता दुकान से महंगे दामों में सिलेंडर मिल रहा है। यह खुलासा खाद्य विभाग की टीम द्वारा मारे गए छापा में देखने को मिला।  बलौदा बाजार में गैस के अवैध भंडारण, वितरण को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी से पिछले दिनों शिकायत हुई थी। इस पर उन्होंने जिला खाद्य विभाग को घरेलु गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग और अवैध रूप से सिलेंडर का भंडारण और वितरण के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम ने पहले बलौदा बाजार जिला मुख्यालय के नया बस स्टैंड स्थित  अ...

छत्तीसगढ़ में 10 वर्षों से खेती करने वाले किसानों को मिलेगा यह पुरस्कार, 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से खेती करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किया है। पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। कृषकों को आवेदन उपसंचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निशुल्क दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के कृषकों से डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी अधिकतम दो पेज में और फोटोग्राफ, वीडियो सीडी प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2024 है। पुरस्कार की राशि 2 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। आवेदन केवल ऐसे किसान कर सकेंगे जो पिछले 10 वर्षों से कृषि का कार्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कर रहे हो और छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हैं। इसमें केवल ऐसे कि...

सरपंच ने लगाया आरोप गांव के लोग गणतंत्र दिवस पर नहीं फहराने दिए झंडा, महिला आयोग की सुनवाई में ग्रामीणों ने खोली पोल, जानिए पूरा मामला

चित्र
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला उत्पीडन से संबंधित प्रस्तुत प्रकरणों पर जनसुनवाई की। इस दौरान 34 मामलों की सुनवाई हुई। आयोग में महिला सरपंच ने शिकायत पर आयोग में सुनवाई शुरू हुई तो स्पष्ट हुआ कि सरपंच आयोग का फायदा उठाने के लिए पहुंची थी। सुनवाई के दौरान आयोग में ग्रामीणों ने महिला सरपंच की स्थिति स्पष्ट किया कि सरपंच और उनके पति फैक्ट्री को फायदा पहुंचाने के लिए यह शिकायत की हैं। इसके बाद आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक ने सरपंच को अपने विवेक से निर्णय लेने की सलाह दीं।  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सुनवाई।  डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रदेश स्तर में 265वीं और बलौदा बाजार जिला स्तर में 7वें नम्बर की सुनवाई हुई। इसमें डॉ. नायक ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चल रही हैं। महिला जनप्रतिनिधि सक्षम बने और अपने विवेक से निर्णय लें। दरअसल हथबंद क्षेत्र के ग्राम मोहभट्ठा की सरपंच अंबिका महिलांग ने अपने गांव के ही 8 लोगों के खिलाफ गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराने...