धान उठाव में सुस्ती: 80% से कम उठाव करने वाले मिलरों पर पेनाल्टी
धान खरीदी के बाद जिले में धान उठाव को लेकर लापरवाही सामने आई है। बलौदा बाजार में ऐसे 19 राइस मिलर्स पर पेनाल्टी लगाई गई है, जिन्होंने जारी डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) में 80% से कम उठाव किया। कलेक्टर दीपक सोनी ने इसे गंभीरता से लेते हुए मिलरों और परिवहनकर्ताओं को समय-सीमा में दायित्व पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उठाव में देरी पर प्रशासन सख्त खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद उपार्जन केंद्रों से धान उठाने के लिए मिलर्स को डीओ जारी किया गया था। इसके बावजूद, कुछ मिलर्स समय पर धान नहीं उठा रहे हैं, जिससे उपार्जन केंद्रों में धान भंडारण की समस्या बढ़ रही है। कलेक्टर ने इस लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए 19 मिलरों के खिलाफ पेनाल्टी का फैसला किया है। धान उठाव की स्थिति बलौदा बाजार जिले में कुल 855396.64 मेट्रिक टन धान उपार्जित हुआ है। अब तक 323579 मेट्रिक टन परिवहनकर्ताओं ने और 412618 मेट्रिक टन मिलर्स ने उठाया है। लेकिन 119199 मेट्रिक टन धान अभी भी उपार्जन केंद्रों में पड़ा हुआ है। मिलर्स को 392862 मेट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी हुआ था, लेकिन अब तक 338060 मेट्...