संदेश

अगस्त 8, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉलर डे... हम कहां और तुम कहां

अ मेरिका आज डॉलर डे मना रहा है। डॉलर का जन्म आज के ही दिन 8 अगस्त 1786 को हुआ था। आपको बता दे कि जब भारत आजाद हुआ था तब भारतीय मुद्रा और अमेरिकी डॉलर की वैल्यू बराबर थी। आजादी के बाद भारत की मुद्रा का दर गिरा और अमेरिका के मुद्रा का दाम बढ़ता गया आज की स्थिति में अमेरिका के एक डॉलर बराबर 61 भारतीय रुपए हो गया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमेरिका के डॉलर हमारे लिए कितना महत्व रखता है।                आज के दिन अमेरिका में अवकाश रहता है। दुनिया का सबसे पसंदीदा मुद्रा डॉलर को माना जाता है। अमेरिका में आज नेशनल डॉलर डे मनाया जा रहा है। 8 अगस्त 1786 के दिन कॉन्टिनेंटल कांग्रेस ने अमेरिका मैद्रिक प्रणाली स्थापित की थी। साथ ही 76 साल बाद 1862 में एक डॉलर का पहला नोट छपा।                आप को बता दें कि डॉलर कॉटन और लिनन के 75:25 से बनता है। दुनिया में 100 अमेरिकी डॉलर सबसे अधिक पसंद किया जाता है। दुनिया भर में इसकी संख्या 9 अरब है। जो पुरे अमेरिकी डॉलर का 7 प्रतिशत है।                यह एक मात्र संयोग ही हैं कि अमेरिका और भारत के मुद्रा 1947 से पहले तक बराबर थे और जब से भारत आ