संदेश

सितंबर 10, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वास्थ्यकर्मी को टिफिन में लजीज व्यंजन परोसकर थमाया 11 लाख का बिल, जानिए पूरा मामला

चित्र
टिफिन सेंटर चलाने वाले एक व्यापारी ने खाने की टिफिन लेने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी को टिफिन में लजीज खाना के साथ सौंदर्य का इंजेक्शन परोसकर 11 लाख रुपए का बिल वसूल किया है। इस मामले का खुलासा होने के बाद अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी टिफिन सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। बताया जा रहा है कि हवस मिटाने के शौकीन स्वास्थ्य कर्मचारी सहित अनाप शनाप तरीके से पैसा कमाने वाले शहर की कई मोटी मछलियों को टिफिन सेंटर की आड़ में गरम गोश्त का चारा डालकर टिफिन सेंटर संचालक ने मोटी कमाई की है। इसके लिए उसने एक गिरोह बनाकर एक नए अपराध को शहर में शुरू कर दिया जिसे बड़े शहरों में सेक्स एक्सटॉर्शन के नाम से जाना जाता है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बलौदा बाजार सिटी कोतवाली में सेक्स एक्सटॉर्शन मामले में पांचवीं एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर बलौदा बाजार में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी की रिपोर्ट पर दर्ज की गई है। अपराध क्रमांक 598/2024 में धारा 384, 389, 34 के तहत दर्ज मामले में टिफिन व्यवसायी लक्ष्मी कांत केशरवानी, पुष्प माला फेंकर और रवीना टंडन को आरोपी ह...