स्वास्थ्यकर्मी को टिफिन में लजीज व्यंजन परोसकर थमाया 11 लाख का बिल, जानिए पूरा मामला
टिफिन सेंटर चलाने वाले एक व्यापारी ने खाने की टिफिन लेने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी को टिफिन में लजीज खाना के साथ सौंदर्य का इंजेक्शन परोसकर 11 लाख रुपए का बिल वसूल किया है। इस मामले का खुलासा होने के बाद अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी टिफिन सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।
बताया जा रहा है कि हवस मिटाने के शौकीन स्वास्थ्य कर्मचारी सहित अनाप शनाप तरीके से पैसा कमाने वाले शहर की कई मोटी मछलियों को टिफिन सेंटर की आड़ में गरम गोश्त का चारा डालकर टिफिन सेंटर संचालक ने मोटी कमाई की है। इसके लिए उसने एक गिरोह बनाकर एक नए अपराध को शहर में शुरू कर दिया जिसे बड़े शहरों में सेक्स एक्सटॉर्शन के नाम से जाना जाता है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपीपुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बलौदा बाजार सिटी कोतवाली में सेक्स एक्सटॉर्शन मामले में पांचवीं एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर बलौदा बाजार में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी की रिपोर्ट पर दर्ज की गई है। अपराध क्रमांक 598/2024 में धारा 384, 389, 34 के तहत दर्ज मामले में टिफिन व्यवसायी लक्ष्मी कांत केशरवानी, पुष्प माला फेंकर और रवीना टंडन को आरोपी हैं।
घर से दूर घर जैसा भोजन
पुलिस के मुताबिक टिफिन सेंटर संचालक लक्ष्मी कांत केशरवानी गिरोह का मुख्य सरगना है। यह बलौदा बाजार में उन तमाम लोगों को टिफिन पहुंचता है जो अपने परिवार से दूर रहकर नौकरी पेशा और व्यापार करते हैं। अकेले रह रहे पुरुषों की टिफिन को लजीज बनाने के लिए खाने के साथ ही उनकी हवस मिटाने के लिए लड़कियों की सप्लाई का काम भी शुरू कर दिया था। इसी क्रम में वह स्वास्थ्य कर्मचारी को निशाना बनाया और उसे टिफिन में गरम गोश्त परोस दिया। टिफिन में मिले लजीज खाने की कीमत उस समय बढ़ गई जब स्वास्थ्य कर्मी का वीडियो बनाकर वायरल करने और हवस बुझाने के लिए टिफिन के रूप में परोसी गई लड़की को थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया। अपनी हवस मिटाने वाले सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ इस स्वास्थ्य कर्मी के बारे में बताया जा रहा है कि उससे इस टिफिन के बदले 11 लाख रुपए वसूल किए गए।
मजबूरों से करवाया जा रहा धंधा
टिफिन सेंटर संचालक के साथ आरोपी बनाई गई महिलाएं टिफिन के रूप में ऐसी मजबूर लड़कियों को लाने का काम करती हैं जो किसी समस्या से घिरी हुई हो। आरोपी पुस्पमाला फेंकर और रवीना टंडन को पुलिस पहले भी सेक्स एक्सटॉर्शन के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
टिफिन व्यवसायी लक्ष्मी कांत और पुष्प माला
बलौदा बाजार में सेक्स एक्सटॉर्शन के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस अब तक 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसमें कबाड़ व्यवसायी, ब्याज का धंधा करने वाला व्यवसायी, कंपनी से रिटायर कर्मी, बैंक कर्मचारी जैसे रसूखदार और मोटी कमाई कर चुके लोगों की हवस मिटाने के बदले अब तक 52 लाख रुपए की वसूली होने की जानकारी आई है। पहले चार एफआईआर में पुलिस, नेता, वकील और कथित पत्रकारों की वसूली में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब तक दर्ज पांच एफआईआर में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पांचवां मामला स्वास्थ्य कर्मचारी ने दर्ज कराई है। जिस टिफिन सेंटर संचालक लक्ष्मी कांत केशरवानी को पुलिस गिरफ्तार की है वह पहले सभी चारों मामले में गवाह बनाया गया था। आरोपी टिफिन सेंटर संचालक ने खुद को बचाने के लिए शुरू में सरकारी गवाह बन गया था। इसके कारण पुलिस की कार्यप्रणाली और कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे थे। जिसे आरोपी बनाया जाना चाहिए था उसे सरकारी गवाह बनाकर मामले में संलिप्त नेता, थानेदार और कथित पत्रकारों को बचाने का भी मामला सामने आया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि एफआईआर न करने के बदले में ब्लैकमेलर और भयादोहन करने वाले आरोपियों से पुलिस और कथित पत्रकारों ने मोटी रकम वसूल की है। हालांकि अब टिफिन सेंटर संचालक के गिरफ्तार होने के बाद न्यायालय आरोपी को उसकी गिरोह की महिला साथी पुष्पमाला फेंकर के साथ जेल भेज दी है।
भयादोहन के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है: एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार ने बताया कि भयादोहन करने वाले टिफिन सेंटर संचालक लक्ष्मी कांत केशरवानी, पुष्पमाला फेंकर और रवीना टंडन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले में आरोपी टिफिन सेंटर संचालक लक्ष्मी कांत केशरवानी और पुष्पमाला फेंकर को गिरफ्तार की है। मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
टिप्पणियाँ