संदेश

सितंबर 6, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वभाव और संस्कार में दिखे स्वच्छता इसके लिए चलेगा सेवा अभियान, जानिए तारीख

चित्र
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान चलेगा। अभियान की रूप-रेखा और तैयारियों के संबंध में कलेक्टर दीपक सोनी ने बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम स्वच्छ भारत मिशन की दसवीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस उपलक्ष्य में लोगों के स्वभाव और संस्कार में दिखे इसके लिए स्वच्छता थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया जाएगा।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और स्वच्छता ही सेवा अभियान का प्रचार प्रसार कर समुदायों की भागीदारी के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर ने कहा कि सफाई अभियान केवल औपचारिक ही नहीं बल्कि वास्तविक रूप से होना चाहिए। अभियान के प्रत्येक दिवस सवच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। इसी तरह स्वच्छता लक्षित इकाई- सम्पूर्ण स्वच्छता के लिए शहर के सार्वजनिक स्थानों को श्रमदान कर सफाई करने के लिए बड़ा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधी, छात्र-छात्राएं, रहवासी, संघ, एनज...

छत्तीसगढ़ का यह जिला भी आया फ्लोरोसिस की चपेट में, रोकथाम के लिए हो रहे ऐसे प्रयास

चित्र
      पेय जल स्रोतों में फ्लोराइड की अधिकता से होने वाले फ्लोरोसिस रोग के रोकथाम की दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और स्वास्थ्य काम शुरू कर दिए हैं। जिससे जिले में फ्लोराइड के क्षेत्रों की पहचान कर उससे संबंधित उपाय किए जा सकें।     कलेक्टर दीपक सोनी ने दोनों ही विभागों को निर्देश दिए हैं कि भारतीय मानक ब्यूरो के नियमानुसार फ्लोराइड की वांछनीय मात्रा 1 पीपीएम (1 मिलीग्राम प्रति लीटर) निर्धारित है। एफटी के परीक्षण में यदि ग्रामीण क्षेत्रों के पेयजल स्रोतों में यह 1.5 मिग्रा प्रति लीटर स्वीकार्यता सीमा से अधिक है तो ऐसे क्षेत्र के सभी पेयजल स्रोतों का पुष्टिकारक परीक्षण किया जाए। परिणाम सकारात्मक आने पर इन स्रोतों को कैप से बन्द कर लाल रंग की दो पट्टियां बनवा कर, पेयजल उपयोग नहीं करने की जानकारी डिस्प्ले करें। उन्होंने हर गांव के पेयजल स्रोतों की जांच के निर्देश दिए हैं। इस रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग संबंधित गांव में सेहत को लेकर आवश्यक प्रचार-प्रसार, जां...

सराफा व्यवसायी से लूट, सीसीटीवी और टावर मैपिंग कर रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस के हाथ अब भी खाली

 छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में लूट की बड़ी वारदात को हथियारबंद बदमाशों ने अंजाम दिया है। सराफा व्यापारी के साथ हुई इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। भाटापारा-लिमतरा मार्ग पर हुई इस घटना के बाद से पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान तो टावर मैपिंग के माध्यम से आरोपियों की मौजूदगी का पता लगा रही है। बहरहाल पुलिस के हाथ खाली हैं।  सिमगा थाना में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि भाटापारा के परशुराम वार्ड न्यू आदर्श कालोनी निवासी नुतेश सोनी पिता खेमलाल सोनी उम्र 39 वर्ष सराफा व्यापारी हैं। जो 5 सितंबर को शाम 07.15 बजें भाटापारा मेन रोड में ग्राम देवरीडीह तिराहा के पास पहुंचे जहां उनके साथ आरोपियों ने दो मोटर साइकिल में सवार चार अज्ञात व्यक्ति मशरूका एक भूरे रंग के थैला में 20 ग्राम के लगभग सोने की फुल्ली, 04 किलोग्राम चांदी कमर पटटा चांदी के पुराने जेवर और नगदी 60 हजार जुमला कीमती 325000 रुपए को लूटकर भाग गए।  परशुराम वार्ड न्यू आदर्श कालोनी भाटापारा निवासी व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि ...