स्वभाव और संस्कार में दिखे स्वच्छता इसके लिए चलेगा सेवा अभियान, जानिए तारीख
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान चलेगा। अभियान की रूप-रेखा और तैयारियों के संबंध में कलेक्टर दीपक सोनी ने बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम स्वच्छ भारत मिशन की दसवीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस उपलक्ष्य में लोगों के स्वभाव और संस्कार में दिखे इसके लिए स्वच्छता थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया जाएगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और स्वच्छता ही सेवा अभियान का प्रचार प्रसार कर समुदायों की भागीदारी के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर ने कहा कि सफाई अभियान केवल औपचारिक ही नहीं बल्कि वास्तविक रूप से होना चाहिए। अभियान के प्रत्येक दिवस सवच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए।
इसी तरह स्वच्छता लक्षित इकाई- सम्पूर्ण स्वच्छता के लिए शहर के सार्वजनिक स्थानों को श्रमदान कर सफाई करने के लिए बड़ा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधी, छात्र-छात्राएं, रहवासी, संघ, एनजीओ सम्मिलित होकर सफाई अभियान चलाया जाना है। इसी तरह सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत निकाय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण वितरण, केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभान्वित किया जाएगा।
प्रचार प्रसार के लिए होंगे आयोजन
अभियान के प्रचार प्रसार के लिए स्वच्छता दौड़, टार्च व मशाल रैली, संगीत कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता की दिशा में कार्य करने वाले एनजीओ की भागीदारी, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता, स्वच्छता शपथ, विभिन्न प्रकार के बैंड के माध्यम से स्वच्छता संदेष, शहर में ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित कर तत्काल सफाई करवाना और किसी समूह या इच्छुक व्यक्ति को उस स्थल को स्वच्छ रखने गोद लेने प्रोत्साहित किया जाएगा। कबाड़ से जुगाड़ एवं नवप्रवर्तनकारी उपाय कर स्वच्छता की दिशा में कार्य करने के निर्देश जिले के सभी नगरीय निकाय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं।
स्वच्छता की जन भागीदारी अभियान
स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता को तीन श्रेणीयों में विभाजित किया गया है। जिसमें स्वच्छता की भागीदारी-जन भागीदारी के तहत प्लांटेशन ड्राइव शैक्षणिक भ्रमण जीरो वेस्ट इवेंट का आयोजन, स्वच्छता रन (रैली), साइक्लोथॉन एवं मैराथॉन का आयोजन, स्वच्छतम वॉर्ड प्रतियोगिता, स्कूलों में स्वच्छता संबंधित निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, वॉल ब्यूटी फिकेशन, स्वच्छता शपथ, मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक, वेस्ट टू आर्ट आदि का आयोजन कराया जाएगा।
टिप्पणियाँ