जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों का हुआ राज्यस्तर के लिए चयन
बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में किया गयाl जिसमें अंडर-14, अंडर-18, अंडर-28 वर्ष के विभिन्न श्रेणी में कुल 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चयनित हुए। इस प्रतियोगिता में पुराने खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के चयन के लिए इस प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन अंडर-14 गर्ल्स में हर्षिता भोई प्रथम, लाजमी देवांगन द्वितीय, साक्षी देवांगन तृतीय और ट्रेडिशनल योगासन बॉयज अंडर-14 में मयंक ध्रुव प्रथम, प्रखर केसरवानी द्वितीय, नितेश देवांगन तृतीय रहे। ट्रेडिशनल योगासन गर्ल्स अंडर-18 वर्ष में निकिता मानिकपुरी का तीसरा साल भी प्रथम, बसंती पटेल द्वितीय, कोमेश्वरी पटेल तृतीय बॉयज में 18 से 28 वर्ष में ललित साहू प्रथम सीनियर प्लेयर व नेशनल प्लेयर केसोराम साहू का ट्रेडिशनल में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा। आर्टिस्टिक योगासन सिंगल बॉयज अंडर-14 वर्ष में प्रखर केसरवानी प्रथम, गर्ल्स में हर्षि...