संदेश

crime tonahi Jadu tona totka police लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अंधविश्वास में चार लोगों की हत्या, अब आया टोनही बोलकर पिटाई करने का यह नया मामला

चित्र
गांवों में अशिक्षा और गरीबी के साथ अंधविश्वास भी निवास करता है। खासकर उन बस्तियों में जहां शिक्षा का अलख जगाने का काम तो पिछले 75 वर्षों में खूब हुआ लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि वहां अब भी अशिक्षा, गरीबी और अंधविश्वास अपना पैर पसारे हुए है। यही वजह है कि गांवों में जादू टोना और झाड़ फूंक से पहले और अस्पताल और डॉक्टर से बाद में इलाज कराया जाता है। एक बड़ी वजह सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों की कमी, दवाइयों का शरीर पर असर नहीं करना, डॉक्टर और नर्स के साथ अस्पतालों के स्टाफ का व्यवहार लोगों को बैगा, गुनिया, झोला छाप डॉक्टर और उन अंधविश्वाशों के तरफ लेकर जाता है।  बता दें बीते दिनों बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद में चार लोगों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले परिवार और मृतक परिवार एक ही गांव के हैं। अंधविश्वास, जादू टोना टोटका और झाड़ फूंक के शक में स्थिति यहां तक पहुंच गई।  घर के अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए, टोनही कहकर मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। कसडोल के छरछेद में जादू टोना के अंधवि...