इन होटलों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मारा छापा, खाने के सामान मिले जहरीले
जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के 11 होटलों में छापा मारा। जहां लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जाना पाया गया। बड़ी मात्रा में अमानक खाद्य पदार्थों के मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने सैंपल जब्त किया है। त्यौहारी सीजन चल रहा है और होटल में बड़ी मात्रा में है जहरीला पदार्थ बिक रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर कलेक्टर दीपक सोनी ने खाद्य पदार्थों के बिक्री करने वाले होटल और दुकानदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश पर जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उपभोक्ताओं को मिलावटी सामग्री और खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए किराना दुकानों, होटलों में छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने विकासखंड सिमगा के ग्राम हथबंध में 11 होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों से चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से कुल 41 खाद्य पदार्थों की जांच किया गया। जिसमें से 06 सैंपल अवमानक मिले। हथबंद के तिग्गड़ा चौक से लेकर बाजार और रेल्वे स्टेशन स्थित छत्तीसगढ़ बिहारी ढाबा एंड होटल, यादव होटल एवं स्वीट्स, गुरुजी होटल, विजय डेली नीड्स, कमल डेली नीड्स, बालकृष्ण ड...