संदेश

सितंबर 8, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ब्लैक संडे: मौत का मचा तांडव, हर तरफ लाश ही लाश

चित्र
वैसे तो कोई दिन किसी रंग का नहीं होता, लेकिन हर दिन को रंग के आधार पर बनाया और मनाया जाता रहा है। सफेद सोमवार, लाल मंगलवार, हरा बुधवार, पीला गुरुवार, गुलाबी शुक्रवार, नीला या काला शनिवार और लाल रविवार। इसी तरह से कुछ दशकों से खबरची लोग हादसे वाली खबरों पर उस दिन को ब्लैक डे घोषित करते रहे हैं। ऐसा ही एक ब्लैक डे या ब्लैक संडे छत्तीसगढ़ के लोगों ने मनाया। मनाया कम प्रकृति और आपदा ने मनाने के लिए मजबूर ज्यादा कर दिया।  असल में ब्लैक संडे में घटना की शुरुआत सुरगुजा से हुई। जहां संभाग मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर बतौली में स्थित मां कुदरगढ़ी एल्यूमिनियम फैक्ट्री में कोयला से लोड हॉपर और लगभग 150 मीटर फिट बेल्ट के गिर जाने से 7 मजदूर सब गए, इस हादसे में अब तक 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में मध्य प्रदेश के मंडला निवासी प्रिंस ठाकुर, सागर नवासी मनोज सिंह, बिहार के गया निवासी करणवीर मांझी और रमेश्वर हैं। वहीं तीन मजदूरों को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। इधर दूसरी घटना बलौदा बाजार में हुई। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मोहतरा में आका...

सीरियल किलर ने बनाया महिलाओं को निशाना, पुलिस को इस लैंग्वेज में करनी पड़ी पूछताछ

चित्र
महिलाओं की हत्या करने वाले एक सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं का दुष्कर्म कर हत्या करता था। हत्या का खुलासा करना पुलिस के लिए इतना आसान नहीं था, दो महिलाओं की हत्या से जुड़ा यह मामला पिछले चार वर्ष से विवेचना में रहने के बाद अब साल्व हो पाया है।  बलौदा बाजार के लवण थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकोना निवासी रामायण पटेल ने 29 मई 2020 को थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी भतीजी अनुपम बाई अपने घर में अकेली रहती थी। सुबह 7.30 बजे अनुपमा बाई का शव महानदी किनारे एक पेड़ के डंगाल में लटका है। इस सूचना पर थाना लवन का पुलिस  घटनास्थल पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मृतिका का शरीर पेड़ की डगाल में और पैर जमीन में था, कपड़ा बिखरा हुआ, सिर पर काफी चोट लगी थी वहीं शव पूरी तरीके से खून से लथपथ था। पास में ही खून से सनी एक सूखी लकड़ी भी पड़ी मिली थी। सूखी लकड़ी से मारपीट का हत्या किया जाना और शव को पेड़ में लटका देना प्रतीत हो रहा था। घटना स्थल के निरीक्षण में मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, लकड़ी का टुकड़ा आदि को जब्त किया गया।  इसी तरह की दूसरी घ...