सीरियल किलर ने बनाया महिलाओं को निशाना, पुलिस को इस लैंग्वेज में करनी पड़ी पूछताछ

महिलाओं की हत्या करने वाले एक सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं का दुष्कर्म कर हत्या करता था। हत्या का खुलासा करना पुलिस के लिए इतना आसान नहीं था, दो महिलाओं की हत्या से जुड़ा यह मामला पिछले चार वर्ष से विवेचना में रहने के बाद अब साल्व हो पाया है। 
बलौदा बाजार के लवण थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकोना निवासी रामायण पटेल ने 29 मई 2020 को थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी भतीजी अनुपम बाई अपने घर में अकेली रहती थी। सुबह 7.30 बजे अनुपमा बाई का शव महानदी किनारे एक पेड़ के डंगाल में लटका है। इस सूचना पर थाना लवन का पुलिस  घटनास्थल पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मृतिका का शरीर पेड़ की डगाल में और पैर जमीन में था, कपड़ा बिखरा हुआ, सिर पर काफी चोट लगी थी वहीं शव पूरी तरीके से खून से लथपथ था। पास में ही खून से सनी एक सूखी लकड़ी भी पड़ी मिली थी। सूखी लकड़ी से मारपीट का हत्या किया जाना और शव को पेड़ में लटका देना प्रतीत हो रहा था। घटना स्थल के निरीक्षण में मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, लकड़ी का टुकड़ा आदि को जब्त किया गया। 
इसी तरह की दूसरी घटना 13 मार्च 2023 को भालूकोना में हुई। गांव के किशन यादव ने लवन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गांव के पनखट्टी तालाब पार स्थित मंदिर के पास भालूकोना निवासी गौरी बाई यादव उम्र 56 वर्ष का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस बल  घटनास्थल पहुंची। जिसमें पुलिस ने पाया कि मृतिका घर में अकेली रहती थी। मृतिका के सिर, चेहरा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारकर चोट पहुंचाया है। शव को घसीटने का निशान भी दिख रहा था। इस दौरान घटना स्थल में मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों, खून लगी लकड़ी का टुकड़ा, एक लोहे का हंसिया आदि जब्त किया गया।
अंधे कत्ल के दोनों मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ, घटनास्थल निरीक्षण और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर साथ ही दोनों महिलाओं के रहन-सहन और दैनिक दिनचर्या का भी अध्ययन किया गया। पूरी घटनाक्रम और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड में गांव के ही एक संदेही तेजराम उर्फ कोंदा 32 वर्ष का नाम सामने आया। पुलिस टीम को संदेही से पूछताछ के लिए साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की मदद लेनी पड़ी। विशेषज्ञों की मदद से मनोवैज्ञानिक रूप से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी ने एक सीरियल किलर की भांति दोनों महिलाओं की हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर एवं अन्य हथियार भी बरामद किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी