संदेश

सितंबर 12, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हैवानियत: चार लोगों की यहां हुई निर्मम हत्या, बच्चे को मारते नहीं कांपा हत्यारों का हाथ

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में चार लोगों के निर्माण हत्या की खबर आ रही है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।  बताया जा रहा है कि जादू टोना के शक में एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बड़ी बेरहमी से की गई इस हत्याकांड में मृतकों के नाम चैतराम पिता राम लाल उम्र 45 साल, जमुना बाई केंवट, जमुना बाई का छोटा बच्चा और यशोदा बाई केंवट है। घटना कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो मामले में संलिप्त तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बरहाल अभी पुलिस मामले का खुलासा नहीं की है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि शाम को चार लोगों की हत्या हुई है, ऐसा लग रहा है कि कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से मृतकों की हत्या की गई है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है, एफएसएल की टीम बुलाई गई है। 

सीपीएम नेता येचुरी नहीं रहे, एम्स में चल रहा था इलाज

चित्र
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (माकपा) की महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया। वीर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। 72 वर्ष के सीपीएम नेता ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि येचुरी को फेफड़ों में संक्रमण (लंग्स इनफेक्शन) के इलाज के लिए भर्ती किया गया था। 

महिला की हत्या के संदेही की संदेहास्पद मौत एक दिन पहले पुलिस की थी पूछताछ मचा बवाल

चित्र
मोबाइल चार्जर के वायर से गला घोटकर महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस जिस संदेही से एक दिन पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की थी उसकी आज संदेहास्पद लाश मिली है। लाश मिलने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों ने लाश लेने से इनकार कर दिया। पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस की कर्यवाही पर संदेह जताया जा रहा है। इस मामले का खुलासा होते ही संदेही की हुई संदेहास्पद मौत की न्यायिक जांच करने का आदेश जारी किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दतरेंगी में 6 सितंबर को एक महिला की लाश उसी के घर में मिली थी। पुलिस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की तब पता चला कि महिला की तीन से चार दिन पहले हत्या कर दी गई है। लाश उसी के घर में मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल के दौरान एक संदेही से पूछताछ करने के लिए हिरासत में ली थी। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के बाद संदेही की संदेहास्पद मौत हो गई है। इस घटना के बाद अब इस मामले की जांच जेएमएफसी करेंगे।  बलौदा बाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगी में ...

हाईकोर्ट ने दिखाई मानवता, आईजी के आदेश पर लगी रोक

लीगल रिपोर्टर। हाई कोर्ट ने मानवीय संवेदना के आधार पर आईजी के आदेश पर रोक लगाते हुए एक पुलिस आरक्षक को राहत प्रदान किया है। मामला तबादले से जुड़ा हुआ है। मामले की सुनवाई जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच में हुई।  नवदीप ठाकुर ने हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय और दुर्गा मेहर के माध्यम से हाईकोर्ट बिलासपुर के समक्ष रिट याचिका दायर कर  आईजी रायपुर रेंज के आदेश को चुनौती दी। इसमें बताया कि याचिकाकर्ता धमतरी जिला के नगरी तहसील क्षेत्र के ग्राम उमरगांव निवासी है।  जो जिला धमतरी में पुलिस कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे। इस पदस्थापना के दौरान पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रायपुर रेंज ने एक आदेश जारी कर याचिकाकर्ता का स्थानांतरण जिला धमतरी से जिला महासमुंद कर दिया है।अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय और दुर्गा मेहर ने हाईकोर्ट के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया कि चूंकि याचिकाकर्ता की पत्नी डिगेश्वरी ध्रुव 06 माह की गर्भवती हैं और प्रसव की संभावित तिथि 03  माह पश्चात् है चूंकि याचिकाकर्ता के परिवार में गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए अन्य कोई जिम्मेदार सदस्य नहीं है, यदि याचिकाकर्ता जिला मह...

नशे का कारोबार किया तो अब खैर नहीं, यहां की पुलिस दो नशा के तस्करों पर की यह कार्रवाई

चित्र
लोगों को नशे से दूर रहने और इसके दुष्प्रभाव को समझाने के लिए बड़ी पुरानी कहावत है व्यसन का शौक कुत्ते की मौत हालांकि इसे फिल्म में डालकर दोबारा से इस कहावत को जीवंत कर दिया गया है। देखें तो यह सिर्फ फिल्मी डायलॉग नहीं बल्कि हकीकत भी है। हाल के दिनों में जिस तरह से धूम्रपान और बीड़ी पीने पर रिपोर्ट आई है वह चौंकाने वाली है। इधर बलौदा बाजार में नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस ने जंग छोड़ दी है। आदतन अपराधियों को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है।  PITNDPS प्रीवेंटिव डिटेंशन इन एनडीपीएस 1988 के तहत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने प्रतिवेदन भेजा था। इसके आधार पर 02 आरोपियों के खिलाफ संभाग आयुक्त रायपुर महादेव कावरे ने निवारक निरोध का आदेश पारित किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ 03 महीने का निवारक निरोध का आदेश पारित किया गया है। बता दें कि बलौदा बाजार जिले में PITNDPS के तहत यह पहली निवारक निरोध आदेश जारी किया गया है। PITNDPS Act के तहत बलौदा बाजार जिले के रहने वाले 02 आरोपी एजाज खान और ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी को आयुक्त रायपुर संभाग रायपुर ने 03-03 माह ज...

स्वच्छ भारत मिशन ने जीवन को किया आसान, सम्मान दिया, जानिए कैसे बच्चों के अस्तित्व को बचाया

चित्र
स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा एक बुनियादी उपाय है। स्वच्छता से डायरिया, हैजा, टाइफाइड, हेपेटाइटिस, कृमि संक्रमण एवं मलाशय संबंधी रोग जैसी जल-जनित बीमारियों के साथ-साथ कुपोषण का खतरा कम हो जाता है। वर्ष 2012 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अध्ययन में यह अनुमान लगाया गया था कि स्वच्छता में निवेश किए गए प्रत्येक अमेरिकी डॉलर के एवज में स्वास्थ्य संबंधी लागत में कमी, अधिक उत्पादकता और असामयिक मौतों में कमी के रूप में 5.5 अमेरिकी डॉलर के बराबर का लाभ मिलता है। विनोद के पॉल  भारत में स्वच्छता का इतिहास बहुत पुराना है और इसकी शुरुआत उस सिंधु घाटी सभ्यता से होती है, जहां शौचालय निर्माण एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग किया जाता था। हमारे शास्त्रों में कहा गया है– ‘स्वच्छे देहे स्वच्छचित्तं, स्वच्छचित्ते स्वच्छज्ञानम्’ यानी स्वच्छ शरीर में शुद्ध मन का निवास होता है और शुद्ध मन में सच्चे ज्ञान का निवास होता है। इस समृद्ध विरासत के बावजूद, व्यापक स्वच्छता की दिशा में भारत की यात्रा चुनौतियों से भरी रही है। वर्ष 1981 की जनगणना के समय तक, मात...