संदेश

अगस्त 11, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कलेक्टर दीपक सोनी पहुंचे और डायरिया प्रभावित ग्राम करमदा, मेडिकल कैंप का लिया जायजा, अधिकारियों पर बरसे

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में डायरिया कहर बरपा रहा है। पहले पलारी विकासखंड के गांवों में और अब बलौदा बाजार विकासखंड के ग्राम  करमदा में दूषित पानी पीने से 50 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित मिले हैं। जिनका इलाज गांव के ही प्राथमिक शाला में मेडिकल कैंप लगाकर किया जा रहा है। मेडिकल कैंप में ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिले और उनका समय पर इलाज हो साथ ही दूषित पानी के उपचार और स्वच्छ पेयजल की सप्लाई की व्यवस्था की जाए इसका जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी ग्राम करमदा मैं लगे मेडिकल कैंप में पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों से बात की साथ ही गांव की स्थिति को दिखा।  शासकीय प्राथमिक शाला करमदा में कलेक्टर दीपक सोनी।    कलेक्टर दीपक सोनी रविवार को विकासखण्ड बलौदा बाजार के अंतर्गत डायरिया प्रभावित ग्राम करमदा पहुंचे। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप में भर्ती मरीजों का जायजा लिया और डायरिया की स्थिति की जानकारी बीएमओ से ली। बीएमओ डॉ. अभिजीत बैनर्जी ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। वर्तमान में 11 मरीजों का ईलाज जारी है, जबकि 13 मरीजों को डिस्चार्ज कि...

बलौदा बाजार जिले में इस बीमारी ने पसारा पैर, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, डॉक्टरों को तैनात रहने किया गया अलर्ट

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में फैली गंदगी और गंदा पानी से इस बारिश के मौसम में अब तक 1213 लोग एक जल जनित रोग से बीमार हुए हैं। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बीमारी के प्रसार को देखते हुए सीएमएचओ डॉ राजेश अवस्थी अब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का दौरा कर डॉक्टरों को तैनात रहने और मरीज के आने पर अलर्ट रहने का निर्देश दे रहे हैं।  दरअसल बलौदा बाजार जिले में जून और जुलाई में ही 1213 मरीज डायरिया से पीड़ित मिले हैं। इसके कारण सीएमएचओ ने ओपीडी और वार्ड में डॉक्टर को हर समय मौजूद रहने के इंतजाम करने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा है कि ड्यूटी रजिस्टर में यह दर्ज किया जाए कि डॉक्टर आ जाएं तभी ड्यूटी डॉक्टर को छोड़ा जाए। डॉक्टर हर मरीज को अटेंड करें और अनावश्यक मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करने से बचें। जिला अस्पताल तभी भेजें जब अतिआवश्यक हो। जिले में अब तक डायरिया के 1213 मरीज मिले हैं, जिसमें बलौदा बाजार में 535, भाटापारा में 92, कसडोल में 127, पलारी में 273 और सिमगा विकासखंड में 186 मरीज मिले हैं। इसमें कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां डायरिया फैली और बड़ी संख्या में म...