वीडियो वायरल होने पर शराबी शिक्षकों पर हुई कार्रवाई, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित
शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों में देव तुल्य शिक्षक शराब पीकर शिक्षा दान करने पहुंच रहे हैं। ऐसे मामलों का खुलासा वीडियो वायरल होने के बाद हुआ है। वहीं शराबी शिक्षकों के मामले में अब शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। अब एक बार फिर तीन शराब पीकर आए शिक्षकों का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने निलंबन की कार्रवाई किया है। जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने जिले के 3 शराबी सहायक शिक्षकों के संदर्भ में मिली शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कसडोल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला अकलतरा के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और ग्रामवासियों ने स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी राधेश्याम दीवान के खिलाफ शाला नहीं आने और आने पर शराब सेवन कर आने की शिकायत की। साथ ही यह भी बात निकलकर सामने आया कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व के दिन ध्वजारोहण में उपस्थित नहीं हुए। यह शिकायत पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कसडोल और उच्च कार्यालय से की गई थी। जिसकी जांच विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कसडोल से कराई गई। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कसडोल के जांच प्...