संदेश

मार्च 15, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वादा पूरा करने में लगी है आप...स्टींग तो एक बहाना है

दिल्ली में चुनावी घोषणा में आम आदमी पार्टी ने कहा था दिल्ली की सुरक्षा को लेकर 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे। चुनाव जीते अब लोगों को किया वादा आपीयों ने पूरा करना शुरू कर दिया है। इसीका असर है की स्टिंग पर स्टिंग आ रहा है  इन दिनों। हर टीवी चैनल पर स्टिंग खुब छाया हुआ है। खबरचियों को भी मेहनत करने की जरुरत नहीं पड़ रही। आपीयो के कार्यालय जा रहे हैं वहां कोई सीडी तो कोई डीवीडी और कोई तो पेन ड्राइव तक में स्ट्रिंग लेकर आ रहा। इससे ही पता चलता है कि आपीयो ने वादा किया था सीसीटीवी लगवाने का तो माना जा रहा है कि सभी असुरक्षित जगहों पर इसे लगाकर स्टिंग-स्टिंग ला रहे हैं। वैसे सही भी है यहां से नकलने वाले स्टिंग भी मजेदार हैं। कुछ लोग तो इस स्टिंग को ही आप का वादा पूरा करना मान रहे हैं। लोगों का मानना है कि स्टिंग तो एक बहाना है सरकार का वादा पूरा करके दिखाना है। 

महात्मा गांधी जयंती पर छुट्टी जरूरी क्यों ?

चित्र
इसका जवाब कोई देगा। देश को सिर्फ महात्मा गांधी ने ही तो आजाद नहीं कराया। क्या वे अकेले देश को आजाद कराए। तो फिर उनके अकेले के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर छुट्‌टी क्यों दी जा रही है। बहुत सारे राजनेता हैं जिन्होंने देश के लिए किया, और करने की क्या बात है जिस दौर में जो होता है वह उस दौर की बुराई दूर करने के लिए करता ही हैं। वर्तमान में अन्ना हजारे लगातार सरकार के खिलाफ हैं ऐसे में क्या उनके जन्मदिन को भी छुट्‌टी होगी। बाल साहब ठाकरे ने मुंबई के लोगों के हित के लिए लड़ाई किया। कई राज्यों में लोग लगातार लोगों के हित में लड़ाई कर रहे हैं। सभी के जन्म पर छुट्‌टीयां नहीं दी जा सकती। महात्मा गांधी का नाम बड़ा और दर्शन छोटा कांग्रेस के समय में कर दिया गया। सुभाष चंद्र बोस की जानकारी नहीं दी जा रही सुप्रीम कोर्ट से लेकर हर जगह पर इसकी मांग की गई। अगर उनकी जानकारी सरकार नहीं दे सकती तो महात्मा गांधी के जन्मदिन पर छुट्‌टी भी हमें नहीं चाहिए। अगर संविधान में समानता का अधिकार है तो पहले जाओ उन सभी राजनेताओं को समानता का अधिकार दो जिन्होंने देश की आजादी के लिए बहुत कुछ किया है महात्मा गांधी