संदेश

internship Yojana pradhanmantri Narendra Modi BJP central government pradhanmantri internship Yojana लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रायोगिक परियोजना

इंटर्नशिप योजना की शुरुआत हुई है। बिंदुबार समझिए इस पूरी योजना को कि किस तरह से इसका लाभ युवाओं को मिलेगा।  1. बजट 2024-25 में शीर्ष कंपनियों में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (स्कीम) की घोषणा की गई है। इस योजना का लक्ष्य पांच वर्षों की अवधि में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को विभिन्न पेशों एवं रोजगार के अवसरों में वास्तविक जीवन के कारोबारी माहौल का अनुभव हासिल होगा।  2. इस महत्वाकांक्षी योजना को शुरू करने के उद्देश्य से, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 1.25 लाख इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखते हुए, इस योजना की एक प्रायोगिक परियोजना का शुभारंभ 3 अक्टूबर 2024 को किया गया है। इस प्रायोगिक परियोजना को कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) द्वारा विकसित एक ऑनलाइन पोर्टल www.pminintership.mca.gov.in  के माध्यम से लागू किया जाएगा। यह पोर्टल संपूर्ण इंटर्नशिप के चक्र के प्रबंधन से संबंधित एक केन्द्रीकृत मंच के रूप में कार्य करेगा। इस पोर्टल को अब भागीदार कंपनियों के लिए इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने क...