Unity Utsav-One Voice, One Nation: पूर्वोत्तर भारत की समृद्धि और शांति की नई पहचान
Unity Utsav-One Voice, One Nation: पूर्वोत्तर भारत की समृद्धि और शांति की नई पहचान नई दिल्ली में असम राइफल्स द्वारा आयोजित 'Unity Utsav-One Voice, One Nation' का आयोजन भव्य रूप से किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर असम राइफल्स के महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। इस समारोह ने पूर्वोत्तर की एकता, सांस्कृतिक विविधता और विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को उजागर किया। नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी और विकास कई दशकों तक पूर्वोत्तर भारत और दिल्ली के बीच भौगोलिक और भावनात्मक दूरी बनी रही। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस दूरी को कम करने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं। 2027 तक नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्य रेल और हवाई कनेक्टिविटी से दिल्ली से सीधे जुड़ जाएंगे। इस पहल से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन से तकनीक तक – नए अवसर मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। पर्यटन, तकनीक, ...