संदेश

अक्टूबर 13, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश, रिंगनी गांव के सुने मकान में मिली इतनी शराब कीमत जानकर होगी हैरानी

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिंगनी के एक सुने मकान में आज पुलिस की टीम दबिश देकर भारी मात्रा में शराब जब्त की है।  बलौदा बाजार के खप रही अवैध शराब और इसकी वजह से हो रही दुर्घटनाओं सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल लगातार काम कर रहे हैं। इसी क्रम में पहले बलौदा बाजार के ग्राम खेरी, खम्हारिया, सुढेला, साबरिया डेरा और महानदी के किनारे बनने वाली महुआ शराब के ऊपर ताबड़तोड़ पुलिस छापा मार कार्रवाई की और अब इसके बाद अवैध अंग्रेजी शराब पर पुलिस दबिश दी है। जब्त शराब।  इसी क्रम में आज बलौदा बाजार की संयुक्त टीम ने हथबंद थाना क्षेत्र की ग्राम रिंगनी में मुखबिर की सूचना पर एक सुने मकान में छापा मार कार्यवाही की। जहां पुलिस को 600 पेटी से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब मिला। पुलिस इस अवैध शराब को जब्त कर मकान मालिक से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किराए से मकान लेकर ग्राम रिंगनी में अवैध शराब डंप किया गया था। बता दे की बलौदा बाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र में पहले भी बड़ी मात्रा में शराब...