अवैध शराब पर पुलिस की दबिश, रिंगनी गांव के सुने मकान में मिली इतनी शराब कीमत जानकर होगी हैरानी
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिंगनी के एक सुने मकान में आज पुलिस की टीम दबिश देकर भारी मात्रा में शराब जब्त की है।
बलौदा बाजार के खप रही अवैध शराब और इसकी वजह से हो रही दुर्घटनाओं सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल लगातार काम कर रहे हैं। इसी क्रम में पहले बलौदा बाजार के ग्राम खेरी, खम्हारिया, सुढेला, साबरिया डेरा और महानदी के किनारे बनने वाली महुआ शराब के ऊपर ताबड़तोड़ पुलिस छापा मार कार्रवाई की और अब इसके बाद अवैध अंग्रेजी शराब पर पुलिस दबिश दी है।
इसी क्रम में आज बलौदा बाजार की संयुक्त टीम ने हथबंद थाना क्षेत्र की ग्राम रिंगनी में मुखबिर की सूचना पर एक सुने मकान में छापा मार कार्यवाही की। जहां पुलिस को 600 पेटी से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब मिला। पुलिस इस अवैध शराब को जब्त कर मकान मालिक से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किराए से मकान लेकर ग्राम रिंगनी में अवैध शराब डंप किया गया था। बता दे की बलौदा बाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र में पहले भी बड़ी मात्रा में शराब और शराब बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस कार्यवाही कर चुकी है। हथबंद थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश में निर्मित शराब की पैकिंग, बोतल, रेपर और शीशी जब्त कर चुकी है। अब पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि 400 से 500 पेटी शराब हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनी में जब्त किया गया है। मामले में करवाई की जा रही है। शराब की गिनती की जा रही है मात्रा बढ़ सकती है। जब शराब की अनुमानित कीमत 30 लाख से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस पूरे मामले में कार्यवाही के बाद खुलासा करेगी।
टिप्पणियाँ