संदेश

नवंबर 26, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्री सीमेंट फैक्ट्री में हुआ हादसा मध्य प्रदेश के रहने वाले मजदूर की यहां हुई मौत

चित्र
श्री सीमेंट फैक्ट्री खपराडीह बलौदा बाजार में बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही साथ काम कर रहे मजदूरों ने काम बंद कर हंगामा मचाना शुरु कर दिया। श्री सीमेंट प्लांट में लगातार हादसे हो रहे है, अब तक यहां तीन से अधिक मजदूरों की मौत हो चुकी है, इस बात से मजदूरों में जहां एक तरफ इस बात को लेकर भय है वहीं सीमेंट प्रबंधन के रवैया से उनमें भारी नाराजगी और आक्रोश है।  श्री सीमेंट प्लांट में हुए हादसे में मरने वाले मजदूर का नाम  अशोक सिंह पिता गुलाब सिंह 33 वर्ष बताया जा रहा है। वह मध्य प्रदेश के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवार का रहने वाला है।  वह श्री सीमेंट फैक्ट्री के नए प्रोजेक्ट में काम करने के लिए आया था। नए प्रोजेक्ट के सेलों में काम करने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नए प्रोजेक्ट में काम करने के दौरान बीती रात मजदूर गायब हो गया था, इसके बाद आज सुबह सेलो क्षेत्र में ही मजदूर की लाश मिली। लाश मिलते ही साथी मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही काम बंद कर दिया। इधर घटना की जानकारी लगते ह...