श्री सीमेंट फैक्ट्री में हुआ हादसा मध्य प्रदेश के रहने वाले मजदूर की यहां हुई मौत

श्री सीमेंट फैक्ट्री खपराडीह बलौदा बाजार में बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही साथ काम कर रहे मजदूरों ने काम बंद कर हंगामा मचाना शुरु कर दिया। श्री सीमेंट प्लांट में लगातार हादसे हो रहे है, अब तक यहां तीन से अधिक मजदूरों की मौत हो चुकी है, इस बात से मजदूरों में जहां एक तरफ इस बात को लेकर भय है वहीं सीमेंट प्रबंधन के रवैया से उनमें भारी नाराजगी और आक्रोश है। 

श्री सीमेंट प्लांट में हुए हादसे में मरने वाले मजदूर का नाम  अशोक सिंह पिता गुलाब सिंह 33 वर्ष बताया जा रहा है। वह मध्य प्रदेश के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवार का रहने वाला है।  वह श्री सीमेंट फैक्ट्री के नए प्रोजेक्ट में काम करने के लिए आया था। नए प्रोजेक्ट के सेलों में काम करने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नए प्रोजेक्ट में काम करने के दौरान बीती रात मजदूर गायब हो गया था, इसके बाद आज सुबह सेलो क्षेत्र में ही मजदूर की लाश मिली। लाश मिलते ही साथी मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही काम बंद कर दिया। इधर घटना की जानकारी लगते ही सुहेला थाना प्रभारी लखेश केेंवट दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू किया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस संबंध में जानकारी लेने पर थानेदार लखेश केेंवट ने बताया कि घटना बीती शाम की है, मजदूर गायब हो गया था, जिसकी आज लाश मिली है। मामले की जांच कर ही घटना किस प्रकार से हुई है जानकारी लग पाएगी। वही श्री सीमेंट प्रबंधन के तरफ से इस मामले को लेकर अब तक किसी भी तरह से कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। 


पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव


मजदूरों का आरोप है कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई थी जिसके कारण नए प्रोजेक्ट में काम करने के दौरान मजदूरों को स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था यही वजह है कि जब शाम हुई तो मजदूर गिर गया और उसकी मौत हो गई, लेकिन किसी को भी इस घटना की जानकारी नहीं हो पाई। मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के भी सवाल उठाए। मजदूरों का कहना है कि जब मजदूर चेकिंग हुआ तो चेक आउट भी उसको होना था लेकिन जब मजदूर चेक आउट नहीं हुआ तो सुरक्षा कर्मियों ने इस बात की जांच नहीं की और न ही उसे खोजबीन करने की कोशिश की। जब आज मजदूर वापस कम पर लौटे तो उन्होंने साथी मजदूर की सेलो क्षेत्र में लाश पड़ी पाई जिसकी सूचना उनके द्वारा प्रबंधन को दिया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी