संदेश

सितंबर 25, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

87 बच्चों का हो गया अपहरण, नहीं खोज पाई पुलिस तो एसपी ने जारी किया इनामी राशि, जानिए पूरा मामला

चित्र
बच्चों के अपहरण के मामले में एक सनसनीखेज मामला सामने आई है। एक दो नहीं बल्कि 87 बच्चों के अपहरण होने की बात सामने आने से हड़कंप मच गया है। इतना ही नहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के सकुशल वापसी करने में योगदान करने वालों और सूचना देने वालों के लिए ईनामी राशि की घोषणा भी की है। अब देखने की बात होगी की बच्चे अपने मां बाप के पास मिल पाते हैं या ह्यूमन ट्रैफिकिंग और अन्य शोषण का शिकार हो जाते हैं। बहरहाल पुलिस को मसीहा का इंतजार है।  बलौदा बाजार-भाटापारा पुलिस अपहरण हुए बच्चों की खोजबीन और सकुशल बरामदगी के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। पुलिस द्वारा जारी उद्घोषणा में बताया गया है कि वर्ष 2023 और 2024 में जिले के विभिन्न थाना और चौकी में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं कि कुल 87 अपहृत बालक-बालिकाओं की सकुशल बरामदगी के लिए की  उद्घोषणा की गई है। इसमें जानकारी देने वाले को 3000 रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अपहृत बालक-बालिकाओं के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस विभाग से ...

जीरो गार्बेज एरिया के साथ स्वच्छता के नए आयाम को छूता छत्तीसगढ़ का उत्तरांचल

चित्र
वर्ष 2014 में अम्बिकापुर की महिला समूहों के माध्यम से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और कचरे के सेग्रीगेशन की योजना जब शुरू की गई थी तब किसी ने भी सोचा नहीं था कि एक छोटा सा दिखने वाला यह मॉडल जिले और प्रदेश का इतना मान बढ़ाएगा कि इस योजना की धूम विदेश तक पहुंचेगी। यह वह योजना है जिसने अम्बिकापुर शहर को लगातार पांच बार सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार दिलाया है। यह सब संभव हो पाया सिर्फ महिला समूहों की दिन रात की मेहनत और मॉडल के सफल क्रियान्वयन से। इस मॉडल को सफल बनाने में स्वच्छता दीदियों ने अपना बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान निभाया। घर-घर से कचरा उठाने और कचरे के सही प्रबंधन को मिशन क्लीन सिटी नाम दिया गया और इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया। स्वच्छता दीदियों के कार्यों को सभी ने सराहा और इन महिला समूहों को देशभर में उत्कृष्ट कार्य करने का बेस्ट लाइवलीहुड अवार्ड भी वर्ष 2019 में मिला । अब समूह की महिलाएं दूसरे प्रदेश के लोगों को ट्रेनिंग दे रही हैं । अम्बिकापुर नगर निगम द्वारा अन्य प्रदेशों से ट्रेनिंग लेने आने वाले लोगों के लिए स्वच्छता दीक्षा सेंटर भी बनाया गया है, जिसमें बाहर के प...