संदेश

अप्रैल 23, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

किसान की मौत पर हंगामा क्यों यह तो रोज हो रहा है दिल्ली में हुआ तो सब जाग गए

दिल्ली में राजस्थान का एक किसान आम आदमी पार्टी की किसान रैली के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेता है। इस पर पूरे देश में हंगामा मच गया है। दो साल पहले भी इसी दिल्ली में एक लड़की की रेप के बाद हत्या की गई थी। उस समय भी हंगामा हुआ था। दिल्ली में आत्महत्या और हत्या का अब सिलसिला चल पड़ा है। इसका एक वजह है दिल्ली अब लोगों को भा नहीं रही है। वहां पर बैठे लोगों के कारण जनता परेशान हैं। इस आत्महत्या की वजह क्या बनी? मौसम। जी नहीं मौसम ने तो सिर्फ उस किसान गजेंद्र सिंह का फसल बर्बाद किया। देश की कचरा व्यवस्था ने उसका जीना मुहाल कर दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले हीं तीन केंद्रीय मंत्रियों ने कहा है कि कोई मरता है तो इसमें सरकार का क्या दोष है। सही है जी इसमें सरकार का क्यया दोष है। मरने वाला मर रहा है आपको क्या है पार्लियामेंट में बैठकर रोटी तोड़ रहे हो उसपर भी आपके जेब से तो कुछ लगता है नहीं। वहां सिर्फ खाने के ही आपको लाखों रुपए सालाना मिल रहा है। इनके बयान से पता चलता है मंत्री चाहते हैं कि किसान मरें। दूसरी बात यह है कि ऐसी आत्महत्या हर  जगह हो रहा है। कभी विदर्भ में तो कभी कही। इसबार नई