संदेश

जुलाई 27, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अघोषित युद्ध पर रोक लगना चाहिए...वरना बे मौत मरेंगे दुनिया वाले

दुनिया में अघोषित युद्ध चल रहा है. जहां देखो बस बम बरस रहे है। लोग मारे जा रहे है और लगातार मारे जा रहे है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 50 सालों तक तो शांति रही पर अब लगता है जैसे तृतीय विश्वयुद्ध छीड़ चुका है जल्द अगर इस पर रोक नहीं लगा तो बहुत जल्द पुरी दुनिया तबाह हो जाएगी। िइसका एक मात्र कारण मानव द्वारा निर्मित परमाणु हथियार होंगे जो कहीं न कहीं हमारी तबाही का कारण बनेगा। इस युद्ध में वे लोग मारे जा रहे हैं जो बेचारे बेकसुर है और आने वाले समय में भी वही लोग पहले मारे जाएगें जो बेकसुर होंगे। इसका उदाहरण हम द्वितीय विश्व युद्ध से ले सकते है हिटलर मरा पर उससे पहले लाखों लोग मारे गये जो बेचारे बेकसुर थे। अगर दुनिया के लोग नहीं सुधरे तो आने वाले समय में और भी भयावह स्थिति होगी।