संदेश

सितंबर 29, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शासकीय भूमि पर बने अवैध दुकानों पर चला निगम का बुलडोजर

चित्र
सीएमएचओ कार्यालय के सामने सीपत रोड में शासकीय जमीन पर बनी दुकानों को आज नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने तोड़कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया।   सीपत रोड में सीएमएचओ कार्यालय के सामने खसरा नंबर 593/3 पर रश्मि पाण्डेय द्वारा अवैध दुकान निर्माण कर चार लोगों को पिछले दस सालों से किराए पर दिया गया था। न्यायालय में  रश्मि पाण्डेय द्वारा अपील भी की गई थी,जिसे मान. न्यायालय द्वारा निरस्त किया गया था। नगर निगम ने खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम नोटिस 25 सितंबर को दिया था जिसमें तीन दिन का समय दिया गया था,अतिक्रमणकारी द्वारा खुद से समय सीमा के भीतर नहीं हटाने पर आज निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर निगम की टीम ने अवैध दुकानों जमींदोज कर दिया। आज की कार्रवाई में निगम का भवन शाखा, अतिक्रमण विभाग और जोन 8 की पूरी टीम मौजूद रही।

दुनिया चाहती है, मेक इन इंडिया होना

चित्र
देश ने 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ पहल के 10 साल पूरे होने का उत्सव मनाया, जो रोजगार सृजन करने वाले निवेशों को प्रोत्साहित करके और आम नागरिकों को धन सृजनकर्ता बनने का आत्मविश्वास देकर भारत के औद्योगिक परिदृश्य को बदल रही है। यह 10 साल की एक उल्लेखनीय यात्रा रही है, जिसने औद्योगिक क्षेत्रों को विकास के इंजन के रूप में नया उत्साह दिया है, जो घरेलू मांग को पूरा करने के साथ-साथ निर्यात में भी योगदान दे रहा है। यह रोमांचक यात्रा एक कठिन समय में शुरू हुई थी, जब निर्णय लेने में अक्षम कांग्रेस सरकार की नीतिगत निष्क्रियता और कुशासन के कारण घरेलू निवेशक निराश थे। अर्थव्यवस्था निम्न स्तर पर थी, आत्मविश्वास टूट चुका था, सुर्खियों में नियमित रूप से भ्रष्टाचार के घोटालों का जिक्र होता था, मुद्रास्फीति बढ़ रही थी, ब्याज दरें अधिक थीं और रुपये का पूर्वानुमान अनिश्चित था। दुर्भाग्य और निराशा की भावना को समाप्त करने के लिए, भारतीय मतदाताओं ने निर्णायक तौर पर पीएम मोदी के पक्ष में मतदान किया। हमारे प्रधानमंत्री भारत के लिए एक दृष्टिकोण लेकर आए। वे ...

विशेष अभियान 4.0 में एसईसीएल ने रखा है 2200 मेट्रिक टन स्क्रैप हटाने का लक्ष्य, 30 लाख वर्ग फुट जगह होगी खाली

चित्र
भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग एवं कोयला मंत्रालय के दिशा-निर्देशन में सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने एवं लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों को कम करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एसईसीएल द्वारा इस वर्ष 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान 4.0 चलाया जाएगा है।  अभियान के तहत एसईसीएल ने इस बार 2200 मेट्रिक टन स्क्रैप हटाने की योजना बनाई है। इससे लगभग 30 लाख वर्ग फुट जगह स्क्रैप-मुक्त होकर खाली होगी जिसका बेहतर पुनरूपयोग किया जा सकेगा। साथ ही इससे लगभग 10 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व भी मिलेगा।  इसके साथ ही कंपनी ने अभियान के तहत काफी समय से लंबित फाइलों/ई-फाइलों तथा शिकायतों के त्वरित निपटारे का भी लक्ष्य रखा है।  इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत एसईसीएल विशेष अभियान 4.0 के दौरान निम्नलिखित गतिविधियाँ करेगा: सार्वजनिक शिकायतों का समाधान: कंपनी द्वारा शासन को सुव्यवस्थित करने के अभियान के लक्ष्य के अनुरूप लंबित संदर्भों और सार्वजनिक शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए उनकी पहचान कर निपटाया जाएगा।  स्थान और...

स्वच्छ भारत मिशन : शहरी कचरा प्रबंधन का ब्लू-प्रिंट

चित्र
हमारा देश अब स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की दसवीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। यह एक परिवर्तनकारी दशकीय यात्रा रही है, जिसके बारे में विचार करने पर प्रभाव बेहद गहरे नजर आते हैं। एक ऐसा मिशन जिसने भारत में स्वच्छता और सफाई के नए पैमाने स्थापित कर एक नई परिभाषा गढ़ी है।  2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया यह मिशन केवल एक पहल नहीं, बल्कि एक आंदोलन था – हर एक नागरिक को स्वच्छ, स्वस्थ और ‘विकसित भारत’ में योगदान देने का आह्वान। आज, एसबीएम ने अपना फोकस केवल शौचालयों के निर्माण और उन तक नागरिकों की पहुंच को बढ़ाने तक ही सीमित नहीं रखा है, बल्कि इसमें विभिन्न समुदायों के लिए प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन पद्धतियां अपनाने के बारे में स्पष्ट रूप से मार्गदर्शन को भी शामिल किया है। यह बदलाव स्वच्छता के लिए जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देता है, सभी व्यक्तियों को अपने समाज की भलाई में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता है। हमारे प्रधानमंत्री ने इस पहल को आगे बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप भारत खुले में शौच से मुक्त हुआ और हमारे समुदायों में जनभागीदारी की अनोखी अलख जगी। शहरी क्षेत्रों म...

चंदा देवी तिवारी अस्पताल में मरीजों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, उद्घाटन की तारीख हुई घोषित

चित्र
बलौदा बाजार।  छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले का एकमात्र सुपर स्पेशलिटी सर्वसुविधायुक्त चंदा देवी तिवारी हास्पिटल अब नए लुक और सुविधाओं से सुसज्जित नजर आएगा।  CDTH प्रबंधन अस्पताल को लगातार अपडेट कर रहा है। जिसे अनुभवी चिकित्सकों से सुसज्जित 24×7 निरन्तर संचालित किया जा रहा है। यह अब नए स्वरूप में और भी बेहतर सुविधाओं के साथ सेवा के लिए 7 अक्टूबर 2024 सोमवार से संचालित होने जा रहा है। नवरात्रि के पावन अवसर पर सीडीटीएच के नए परिसर का भव्य शुभारम्भ होगा। इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथों से होना तय हुआ है। पंडित बंशराज तिवारी परिवार और CDTH प्रबंधन समस्त डॉक्टर्स और सहकर्मी इसकी तैयारी कर रहे हैं।